फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: RSS Volunteers Hold Path Sanchalan on Vijayadashami in Thanabhawan, Welcomed with Flower Shower

Shamli: विजयदशमी पर थानाभवन में स्वयंसेवकों का पथ संचलन, नगरवासियों ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

Thu, 02 Oct 2025 12:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 02 Oct 2025 12:44 PM IST
सार

थानाभवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष और विजयदशमी के अवसर पर सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

 

विज्ञापन
Shamli: RSS Volunteers Hold Path Sanchalan on Vijayadashami in Thanabhawan, Welcomed with Flower Shower
आएएसएस का पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के थानाभवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयदशमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को दयाल आश्रम से सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पथ संचलन के लिए निकले। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर डॉक्टर हेडगेवार चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में वक्ता राजेश तिवारी ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाने और समाज को संगठित करने के उद्देश्य से की थी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा चुनौतियों से भरी रही, लेकिन संघ ने हमेशा भेदभाव मिटाकर समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता दी।

विज्ञापन

उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि आने वाला समय और भी चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ना होगा। सत्यप्रकाश गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन शक्ति के बल पर संघ ने समाज की सर्वांगीण उन्नति और विश्व कल्याण की दिशा में कार्य किया है और यह यात्रा आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी, व्यापारी और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजयदशमी पर संघ के शताब्दी वर्ष के इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed