{"_id":"6509f628fd97958ebb03a3f5","slug":"shamli-rim-axle-industry-will-add-glory-to-international-trade-fair-shamli-news-c-26-1-sal1002-9156-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: इंटरनेशन ट्रेड फेयर की शान बढ़ाएगा शामली रिम, एक्सल उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: इंटरनेशन ट्रेड फेयर की शान बढ़ाएगा शामली रिम, एक्सल उद्योग
Wed, 20 Sep 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
शामली में तैयार एक्सल, जो नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में प्रदर्शित किए जायेंगे। सौजन्य: उद
शामली। देश से लेकर विदेशों तक में विख्यात जिले के रिम धुरा उद्योग, लकड़ी की चम्मच, माचिस, एक्सल, हाईड्रोलिक मशीन, आर्गेनिक वार्म कॉस्टिंग इस बार इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की शान बढ़ाते नजर आएंगे। रिम, एक्सल समेत सात रजिस्टर्ड फर्मों का चयन नोएडा में लगने वाले इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के लिए किया गया है। जिले के सात उद्यमी और महिलाएं ट्रेड फेयर में अपनी स्टॉल लगाएंगे। जिले की तीन एक्सपोर्ट कंपनियां भी इसमें भाग ले रही है। उद्यमियों ने स्टॉल लगाने की पूरी तैयारी कर ली है।
नोएडा में 21 से 25 सितंबर तक इंटरनेशनल ट्रेड फेयर आयोजित किया जा रहा है। इसमें अधिकतर जिलों से प्रमुख उत्पादों के अलावा फर्मों के प्रोडक्ट का चयन किया गया है। चयनित प्रोडक्ट और फर्म को इंटरनेशनल मार्केट से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्पाद या फिर फर्म का प्रचार प्रसार हो सके।
उपायुक्त उद्योग जैसमीन ने बताया कि शामली जिले के सात व्यापारियों की फर्म और उत्पादों का चयन किया गया है। शामली का देशभर में प्रसिद्ध रिम धुरा, एक्सल और चम्मच उद्योग ट्रेड फेयर में शामिल हो रहा है। सभी व्यापारियों को स्टॉल लगाने के लिए पत्र भेजा जा चुका है। इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के लिए चयनित होना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
शामली के इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के लिए चयनित उत्पाद, फर्म और उत्पाद की खासियत
विदेशों तक निर्यात हो रहा शामली का रिम
ट्रेड फेयर के लिए शामली के कैरियर व्हील प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया गया है। खासियत यह है कि यहां के व्हील की सप्लाई देश के साथ-साथ अमेरिका, इंग्लैंड,फ्रांस, स्पेन, इजराइयल, रसिया आदि तक में की जाती है। कुछ समय पूर्व ही कैरियर व्हील द्वारा तैयार ट्रैक्टर का स्टील का एलॉय व्हील बनाया गया था, जिसे सरकार ने भी पेटेंट दिया था। जो स्टाइलिश है, जिसकी मांग देशभर में है। कंपनी के निदेशक आशीष जैन ने बताया कि एलॉय व्हील को भी ट्रेड फेयर में रखा जाएगा।
देशभर में सप्लाई होते हैं ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के एक्सल
ट्रेड फेयर के लिए शामली के श्री बालाजी एंटरप्राइजेज का भी चयन किया गया है। एंटरप्राइजेज के निदेशक सौरभ मित्तल ने बताया कि उनके यहां अत्याधुनिक और उच्च क्वालिटी के एक्सल तैयार कर यूपी के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड में सप्लाई किए जाते हैं। तैयार एक्सल अन्य एक्सलों से अधिक मजबूत होते हैं।
विदेशों में सप्लाई की जा रही माचिस
इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के लिए अमर स्पिलिट औद्योगिक संस्थान का भी चयन किया गया है। सेल्स एग्जीक्यूटिव चिराग ने बताया कि उनके यहां तैयार माचिस को देश से लेकर ब्राजील, कीनिया, नाइजीरिया तक सप्लाई की जाती है। इसके अलावा लकड़ी की माचिस की देशभर में सप्लाई है। बताया कि यूपी में सिर्फ शामली में ही माचिस तैयार की जाती है।
हाइड्रोलिक मशीन और आयुर्वेदिक दवाइयों की भी प्रदर्शनी लगेगी
शहर के आदि वैद्याचार्य औद्योगिक संस्थान का भी चयन किया गया है। यहां तैयार दवाइयां कई मर्ज में सहायक होती है। संस्थान के मालिक अभिषेक जैन हैं। इसके अलावा गोहरनी की रुबी द्वारा तैयार हाइड्रोलिक मशीन का भी चयन किया गया है। मशीन को एनसीआर क्षेत्र में पिछले एक साल से बेचा जा रहा है। मशीन अधिक मजबूत होती है। इनके अलावा सोनिया गारमेंट्स के रेडिमेड गारमेंट्स उद्योग का भी सलेक्शन किया गया है। सोनिया के पति पंकज ने बताया कि पहले बाहर से लोवर, ट्रैक शूट लाने पड़ते थे, अब वह यहीं पर तैयार कर विभिन्न प्रदेशाें में गारमेंट्स के कपड़े सप्लाई कर रहे हैं। गरिमा गोयल के बायो हर्ब फार्म को भी चयनित किया गया है। फार्म की आर्गेनिक वार्म कॉस्टिंग की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।