फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Relatives keep the girl tied in chains, Muslim girl started worshiping in the temple

Shamli: किशोरी को जंजीर में बांधकर रखते हैं परिजन, मंदिर में पूजा अर्चना करने लगी मुस्लिम किशोरी, मचा हड़कंप

Tue, 25 Jul 2023 05:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Jul 2023 05:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक किशोरी खुद को हिंदू बताकर पूजा अर्चना करने लगी। पूछने पर किशोरी ने बताया कि उसके परिजन उसे जंजीर में बांधकर रखते हैं। वह किसी तरह मंदिर में पहुंची और पूजा अर्चना करनी शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने परिजनों को फटकार लगाई और किशोरी से पूछताछ कर उसके परिजनों को सौंप दिया

 

विज्ञापन
Shamli: Relatives keep the girl tied in chains, Muslim girl started worshiping in the temple
teenager - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

थानाभवन क्षेत्र में एक गांव की किशोरी को परिजन ही जंजीर में बांधकर रखते थे। मां के उत्पीड़न से परेशान किशोरी किसी तरह जंजीर से खुलकर मंदिर पहुंची और खुद को हिंदू बताते हुए मंदिर में पूजा अर्चना करने लगी। जिसके बाद वहां हडकंप मच गया और हिंदू संगठन के नेताओं व पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ कर उसकी मां को बुलाया। जिसके बाद पता चला कि किशोरी की मानसिक हालत ठीक नहीं है और वह मुस्लिम है। किशोरी की उसकी मां को सौंपते हुए उसको जंजीर में नहीं बांधने व मारपीट करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


थानाभवन नगर के मुख्य बाजार में स्थित बालाजी धाम मंदिर में एक बालिका (13) पहुंची। पूजा आरती कर मंदिर में ही बैठ गई। कुछ देर बाद एक मुस्लिम युवक बालिका को जबरन मंदिर से खींच कर अपने साथ ले जाने लगा तो मंदिर के आसपास के लोगों ने बालिका को युवक से छुड़ाया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: शानुम बनी शालिनी: मुस्लिम युवती ने धर्मांतरण कर प्रेमी दीपक से मंदिर में की शादी, बोली-जीवन भर साथ निभाऊंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछने पर किशाेरी ने बताया कि वह हिंदू है। पांच वर्ष की आयु में वह अपने माता-पिता से बिछड़ गई थी, जिसे एक व्यक्ति उसे जबरन उठा लाया था। आरोप है कि उसकी मां शबनम उसे जबरन पैरों में लोहे की जंजीर बांधकर रखती हैं और बेरहमी से मारपीट कर उसे भूखा रखते हैं। पड़ोसी बच्ची के मां-बाप छुपते छुपाते उसे खाने को भोजन देते हैं।

किसी तरह से चंगुल से छूटकर मंदिर तक पहुंची है। बालिका का कहना था कि वह अगर उनके पास जाएगी तो वह उसे मार देंगे। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस व हिंदू संगठन नेताओं को दी गई। मौके पर पहुंचे एसआई राघवेंद्र सिंह ने बालिका को लेकर थाने ले आए। महिला शबनम परिजनों के साथ थानाभवन थाने पहुंची और बताया कि बालिका उसकी पुत्री है, जो मानसिक तौर पर बीमार है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: शिव मंदिर में मुस्लिम महिला के पूजा करने पर शुद्धिकरण के लिए कराया हवन पूजन

बताया कि कल्लू की लगभग 1 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी जिसके बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मां मजदूरी कर परिवार का लालन पालन करती है। किशोरी मानसिक तौर पर बीमार होने के कारण उसे जंजीर से बांधकर रखना पड़ता है अन्यथा वह घर से बिना बताए गायब हो जाती है।

देर रात भी ऐसा ही हुआ जंजीर खुल जाने के कारण बालिका घर से गायब हो गई थी। थानाभवन चौकी इंचार्ज एसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची के मोहल्ले के हिंदू व मुस्लिम दोनों पक्षों को बुलाया गया।

पूछताछ की गई तो सभी ने बताया कि यह बच्ची शबनम की ही है। जिसे वह बचपन से देख रहे हैं। जांच पड़ताल के बाद बालिका को उसकी मां शबनम को सौंप दिया गया है और मारपीट न करने की हिदायत दी गई है। कहा कि उसे जंजीर में बांधकर भी नहीं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed