फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Havan pujan for purification after Muslim woman worshiped in Shiva temple

Baghpat: शिव मंदिर में मुस्लिम महिला के पूजा करने पर शुद्धिकरण के लिए कराया हवन-पूजन

Tue, 25 Jul 2023 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Jul 2023 11:45 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत स्थित एक शिव मंदिर में मुस्लिम महिला के पूजन करने पर लोगों ने हवन पूजन कर मंदिर का शुद्धिकरण कराया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।

विज्ञापन
Baghpat: Havan pujan for purification after Muslim woman worshiped in Shiva temple
temple - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में जिवाना गुलियान गांव में शिव मंदिर में मुस्लिम महिला के पूजा करने पर रुद्राभिषेक और हवन कर शिवलिंग का शुद्धिकरण किया गया। इस दौरान हंगामे की आशंका को देखते हुए श्रद्धालुओं से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। मंदिर में हुए इस कार्यक्रम में गिनती के सात-आठ श्रद्धालु ही पहुंचे।
विज्ञापन


मुस्लिम महिला ने की थी पूजा
जिवाना गुलियान गांव स्थित शिव मंदिर में 17 जुलाई की दोपहर मुस्लिम महिला ने पूजा-अर्चना करते हुए शिवलिंग पर पान चढ़ा दिए थे। इसी को लेकर मंदिर में हंगामा खड़ा हो गया था। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मंदिर में पहुंच गए थे और महिला को पुलिस की मौजूदगी में जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। उसके बाद ट्रैक्टर-ट्रालियों में लोग थाने में पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला का शांतिभंग में किया था चालान
मामला बढ़ता देख पुलिस ने महिला के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर दी थी। इस घटना के बाद श्रद्धालु शिवलिंग की पूजा नहीं कर रहे थे। मंदिर के पुजारी विकास द्विवेदी ने बताया कि यह समाज का मंदिर है और श्रद्धालुओं की भावनाओं का ध्यान रखते हुए शिवलिंग के शुद्धिकरण के लिए मंदिर में रुद्राभिषेक कराया। इसके लिए बागपत के ठाकुरद्वारा मंदिर से पुजारी अखिलेश शास्त्री को बुलाया था। ग्राम प्रधान विपिन सोलंकी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed