{"_id":"6ae0f64ef76cf1c8f00df548","slug":"farmers-dismantle-sugarcane-weighing-center-over-non-payment-of-dues-shamli-news-c-26-1-sal1002-176926-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बकाया भुगतान न होने पर किसानों ने उखाड़ा गन्ना तौल केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बकाया भुगतान न होने पर किसानों ने उखाड़ा गन्ना तौल केंद्र
Wed, 28 Oct 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
शामली। कैड़ी गांव में बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल की ओर से स्थापित किए गए गन्ना तौल केंद्र को किसानों ने मंगलवार को उखाड़कर वापस भेज दिया। किसान पिछले पेराई सत्र का बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने से नाराज हैं। उन्होंने साफ कहा कि जब तक बकाया भुगतान नहीं होता, तब तक गांव में नए पेराई सत्र के लिए गन्ने की तौल नहीं होने देंगे।
मंगलवार को कैड़ी-सोंता रसूलपुर मार्ग पर मिल कर्मचारियों ने गन्ना तौल केंद्र स्थापित कर दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर गांव के दर्जनों किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बकाया भुगतान नहीं होने पर तौल केंद्र विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने तौल केंद्र को उखाड़ दिया। किसानों का कहना था कि पिछले सत्र का भुगतान लंबित होने के बावजूद नए सत्र की तैयारी की जा रही है। पहले किसानों के बकाया भुगतान की समस्या का समाधान किया जाए।
इस दौरान ठाकुर नरेंद्र सिंह ने किसानों को समझाकर शांत किया। उन्होंने मिल अधिकारियों से वार्ता कर बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने की मांग की। वहीं, मिल के सहायक गन्ना अधिकारी नवनीत चौहान ने बताया कि किसानों से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान बलबीर सिंह, मनोज चौधरी, विक्की, मोनू, अमित और संदीप आदि मौजूद रहे।