फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Rashid Murder Case: Police has arrested four accused including two real brothers

Rashid Murder Case: पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार आरोपियों को दबोचा, कार से कुचलकर की गई थी हत्या

Tue, 07 Jun 2022 11:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Jun 2022 11:20 PM IST
सार

राशिद की कार से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार आरोपियों को दबोचा है।

विज्ञापन
Shamli Rashid Murder Case: Police has arrested four accused including two real brothers
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली के कैराना में एक सप्ताह पहले घर से बकरे चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने अपनी कार से कुचलकर मकान मालिक की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में चोरी, जमीनों पर अवैध कब्जे, लूट व आर्म्स एक्ट आदि में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


मंगलवार को कोतवाली में प्रेस वार्ता एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 31 मई की रात करीब ढाई बजे मोहल्ला अफगानान में राशिद के मकान में घुसकर बदमाश तीन बकरे चोरी कर अपनी सेंट्रो कार में डालकर ले जा रहे थे। जाग होने पर मकान मालिक की बेटी उजमा ने शोर मचा दिया। मकान मालिक ने बदमाशों की गाड़ी का पीछा किया तो बदमाशों ने कार से कुचलकर राशिद की हत्या कर दी थी और कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की टीमों को लगाया गया था। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शामली बाईपास से घटना में शामिल दो सगे भाइयों मुरसलीन उर्फ भूरा व सारिक निवासी मोहल्ला दरबार खुर्द थाना कैराना और बदमाशों को शरण देने वाले मुनीर निवासी नई बस्ती खुरगान रोड व अमन निवासी मरकज वाली मस्जिद मोहल्ला मिर्दगान थाना कांधला को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


एक बदमाश शहराज उर्फ सिराज निवासी मोहल्ला नई बस्ती खुरगान रोड थाना कैराना फरार हो गया। एसएसपी ने बताय कि जांच के दौरान आया कि राशिद हत्याकांड में प्रयुक्त कार कस्बा कांधला से भूरा उर्फ मुरसलीन, अमन व सुफियान ने चोरी की थी और उसकी असली नंबर प्लेट उतारकर फर्जी नंबर प्लेट बनाकर कार पर लगाकर घटना को अंजाम दिया गया था। पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के पशु चोर एवं लुटेरे हैं। बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस व चाकू बरामद किए। पुलिस ने चारों बदमाशों का चालान कर दिया। राशिद के बेटे नाजिम, बेटी व भांजे ने कोतवाली पहुंचकर घटना के खुलासे पर संतुष्टि जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, पंखे दे रहे गर्म हवा, झुलसा रही लू, इस तारीख के बाद मिलेगी राहत 

कार चोरी कर मुजफ्फरनगर में बकरे चोरी करने गए
एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि कांधला के मोहल्ला खेल निवासी साबिर अंसारी की 25 मई को कार चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट कांधला थाने में दर्ज है। इस कार से बदमाश जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम मुझेड़ा मीरापुर में बकरे चोरी करने गए थे, लेकिन वहां चोरी नहीं कर सकें। इसके बाद बदमाशों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मोहल्ला अफगानान में बकरे चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। 

यह भी पढ़ें: Gupta Brothers Arrested: राशन की दुकान से निकलकर गुप्ता बंधुओं ने साउथ अफ्रीका में खड़ा किया साम्राज्य, अब मंडराया ये खतरा

तीन किलोमीटर पहले बंद कर लिए थे मोबाइल
राशिद हत्याकांड खुलासे के लिए टीमे अलग-अलग काम कर रही थीं। सर्विलांस टीम के अनुसार उनके द्वारा घटना के समय रात को समय कुछ नए मोबाइल नंबरों की जानकारी की तो घटना के नजदीक कोई भी मोबाइल नंबर एक्टिव नहीं मिल सका। बदमाशों से पूछताछ में सामने आया कि उनके द्वारा घटना से करीब तीन किलोमीटर पहले ही मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया गए थे, ताकि घटना करने के बाद वे पुलिस की पकड़ में न आ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed