{"_id":"65cfc45b7828f253ea0c60d7","slug":"shamli-railway-station-work-lagged-behind-in-amrit-bharat-yojana-shamli-news-c-26-1-smrt1047-116532-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अमृत भारत योजना में शामली रेलवे स्टेशन का कार्य पिछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अमृत भारत योजना में शामली रेलवे स्टेशन का कार्य पिछड़ा
Sat, 17 Feb 2024 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर नवीन भवन में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के सिग्नल कार्यालय कंट्रोल रूम
शामली। अमृत भारत योजना में शामिल शामली रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य पिछड़ गया है जिस कारण आगामी 31 मार्च 2024 तक कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। हैरत की बात है कि साढ़े पांच माह बाद भी रेलवे स्टेशन का साढ़े 15 करोड़ रुपये की लागत से 15 मीटर चौड़ाई का फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। नवीन भवन में स्टेशन मास्टर कंट्रोल रूम, सिग्नल इंजीनियर कार्यालय में सिस्टम लागू करने का कार्य चल रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य पूरा होने में अभी छह माह से अधिक का समय लग सकता है।
भारत सरकार की अमृत भारत योजना में शामली समेत दिल्ली मंडल के 33 रेलवे स्टेशन शामिल किए गए थे। बीते छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत योजना में शामली रेलवे रेलवे स्टेशन पर 25 करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखी थी। साढ़े पांच माह में शामली रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण के तहत कार्य पूरा नहीं हो सका है। सिर्फ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय कक्ष, कंट्रोल रूम, सिग्नल कंट्रोल रूम, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कक्ष को नए भवन में स्थापित करने का कार्य चल रहा है। वहीं रेलवे स्टेशन पर अभी तक 15 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से 15 मीटर चौड़ाई का फुट ओवर ब्रिज कार्य की फाउंडेशन कार्य शुरू नहीं कराया गया है।
बटन दबाते ही खुलेगा रेलवे फाटक का बैरियर
दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर रेलवे फाटकों को चाबी लगाकर खोलना और बंद करना पड़ता है। उत्तर रेलवे ने पुराना सिस्टम बंद करके इलेक्टि्रक बैरियर सिस्टम लागू कर दिया है। नए सिस्टम के तहत शामली, ननौता और थानाभवन रेलवे स्टेशनों पर बटन दबाने के बाद ही बैरियर खुलेगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर के मुताबिक, बैरियर सिस्टम पर कार्य चल रहा है।