फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Punjab National Bank manager arrested for embezzlement of Rs 5.5 lakh... spent the loan amount

Shamli: 5.5 लाख के गबन में पंजाब नेशनल बैंक का मैनेजर गिरफ्तार... लोन की रकम जमा करने के बजाय कर दी खर्च

Fri, 10 Jan 2025 07:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 10 Jan 2025 07:19 PM IST
सार

विजय प्रताप सिंह ने मैनेजर अनिल सोनकर को बैंक लोन चुकाने के लिए रुपये दिए थे, जिनका मैनेजर ने गबन कर लिया। आरोपी मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र का रहने वाला है।

विज्ञापन
Shamli: Punjab National Bank manager arrested for embezzlement of Rs 5.5 lakh... spent the loan amount
आरोपी बैंक मैनेजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थानाभवन में लोन की पांच लाख की राशि का गबन करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पीएनबी के मैनेजर अनिल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पूर्व में भी गबन के आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन

 

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि 4 मई को थानाभवन के नोजली गांव के रहने वाले विजय प्रताप सिंह द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर अनिल सोनकर को बैंक लोन चुकाने के लिए पांच लाख 50 हजार रुपये की धनराशि दी गई थी। आरोपी मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र का रहने वाला है। आरोप था कि मैनेजर ने राशि को जमा नहीं किया। रुपयों का गबन कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गबन कर रुपये खर्च कर दिए। 

पुलिस ने आरोपी मैनेजर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी गबन कर चुका है। एसपी ने थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना और उनकी टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed