Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Police stopped SP MP Iqra Hasan from going to Sambhal, Akhilesh Yadav had formed a delegation

Shamli: सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने संभल जाने से रोका, अखिलेश यादव ने बनाया था डेलिगेशन

Sun, 01 Dec 2024 12:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 01 Dec 2024 12:32 PM IST
सार

सपा सुप्रीमो ने संभल हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए डेलीगेशन बनाया था, जिसमें सांसद इकरा हसन को भी पहुंचना था, लेकिन संभल जाते समय हापुड़ के पिलखुवा टोल प्लाजा पर उन्हें रोक लिया गया।

विज्ञापन
Shamli: Police stopped SP MP Iqra Hasan from going to Sambhal, Akhilesh Yadav had formed a delegation
सांसद इकरा हसन को पुलिस ने संभल जाने से रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा सांसदो, विधायकों व पदाधिकारियों का एक डेलीगेशन बनाया था। जिनको संभल में पीड़ितों से मुलाकात कर वहां हुई हिंसा की रिपोर्ट बनानी थी।

विज्ञापन


शनिवार को सपा सांसद इकरा हसन को हापुड़ पुलिस ने संभल जाने से रोक दिया तथा उन्हें पिलखुवा टोल प्लाजा से ही वापस भेज दिया। जिस पर सपा सांसद ने कहा कि बीजेपी सरकार लोकतंत्र व संविधान की हत्या कर रही है। उन्हें संभल में जाने से रोका गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार को सपा के डेलीगेशन में शामिल कैराना लोकसभा की सांसद इकरा हसन दिल्ली से संभल में हुई हिंसा के पीडितो से मिलने के लिए जा रही थी। जहां पर बीच रास्ते में हापुड़ पुलिस ने उन्हें रोक दिया तथा पिलखुवा टोल प्लाजा से आगे उन्हें जाने नही दिया गया।

सांसद इकरा हसन ने कहा कि संभल में हुई हिंसा के बाद वहां पर पीड़ितों से मिलने के लिए उन्हें जाना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया है। हिंसा पीड़ितों से मिलने का सभी को हक है। हम चाहते है कि संभल में जाकर पीड़ितों से मुलाकात करें और उनका दुख दर्द बांटे और घटना की पूरी जानकारी ली जाए।

सपा सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र व संविधान की हत्या कर रही है और संभल की नाकामी छिपाने के लिए पुलिस बल को आगे कर रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed