फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli police have caught 14 lakh from a car during checking

Shamli: चेकिंग के दौरान हाथ लगी बड़ी कामयाबी, कार के अंदर मिले 14 लाख रुपये, जांच में जुटे अधिकारी

Wed, 20 Mar 2024 06:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Mar 2024 06:51 PM IST
सार

Shamli News : शामली में चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक कार के अंदर से 14 लाख रुपये बरामद किए। फिलहाल पुलिस जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन
Shamli police have caught 14 lakh from a car during checking
शामली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र में ऊन-थानाभवन मार्ग पर हथछोया पुलिया पर उड़न दस्ता टीम व पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से 14 लाख रुपये से भरा बैग बरामद किया है।

विज्ञापन


कार सवार व्यक्ति ने बताया कि व्यापार के लिए वह ये रकम लेकर जा रहा था। व्यापारी रकम संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस की सूचना पर आयकर विभाग की टीम थाने पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए पुलिस के साथ ही उड़न दस्ता टीम बनाई गई है। टीमें लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही हैं। बुधवार दोपहर को ऊन-थानाभवन मार्ग पर गांव हथछोया पुलिया पर सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेंद्र तिवारी और उड़न दस्ता प्रभारी नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय ऊन की तरफ से आई कार को रुकवा कर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान कार में अगली सीट पर बैंग से 14 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने रकम को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें: UP: गन्ने के सियासी रस की कौन लेगा मिठास, क्या लोस चुनाव में बड़ा प्रभाव डालेगा ये मुद्दा? पढ़ें खास रिपोर्ट

कार सवार आदेश कुमार निवासी चंदनकला थाना देवबंद जिला पानीपत ने बताया कि वे पानीपत से रुपये लेकर देवबंद जा रहे थे। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी ने बताया कि कार सवार व्यक्ति फिलहाल रकम संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। रकम बरामद होने की सूचना आयकर विभाग को दी गई। आयकर विभाग की टीम थाने पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आयकर विभाग की जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: दुस्साहसिक: मेरठ के कलीना में व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास, जंगल में बंधक बनाया, फिर लगा दी आग, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed