Shamli: चुनाव से पहले तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, मौके से अवैध हथियार बरामद, एक आरोपी भी गिरफ्तार
Shamli News : लोकसभा चुनाव से पहले शामली पुलिस ने तमंचा फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार समेत एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले शामली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने तमंचे बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से बने व अधबने तमंचे और उपकरण बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांव बरनावी के जंगल में एक खंडहर नुमा कमरे में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी चल रही है, जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर छापामारी की।
पुलिस ने मौके से चार तैयार तमंचे, एक कारतूस, एक अधबना तमंचा, 11 नाल, बॉडी व अन्य उपकरण आदि बरामद किए। इसके अलावा एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फग्गन निवासी गांव बलवा थाना शामली बताया। आशंका जताई जा रही है कि उपरोक्त तमंचों का इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता था। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसका चालान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Special Report: कॉलेज की राजनीति से संसद तक का सफर, सियासत में परचम लहरा रहे हैं वेस्ट यूपी के ये दिग्गज नेता
सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि सूचना के आधान पर बरनावी के जंगल में तमंचे बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। बने व अधबने तमंचों के साथ ही तमचें बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। मामले में फैक्टरी चलाने के आरोपी फग्गन निवासी गांव बलवा शामली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पहले भी तमंचा फैक्टरी चलाने के आरोप में जेल जा चुका है।
यह भी पढ़ें: CM Yogi Rally: रार्धना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच से विपक्षी दलों पर बड़ा हमला-कही ये बड़ी बातें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.