फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi Rally: Chief Minister Yogi Adityanath address the public in Radhna today

CM Yogi Rally: रार्धना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच से विपक्षी दलों पर बड़ा हमला-कही ये बड़ी बातें

Wed, 10 Apr 2024 08:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Apr 2024 08:51 AM IST
सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ से सटे सरधना के रार्धना गांव में ठाकुर चौबीसी को साधने पहुंचे। सीएम की रैली में आसपास के जिलों के भी लोग शामल हुए।

विज्ञापन
CM Yogi Rally: Chief Minister Yogi Adityanath address the public in Radhna today
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सरधना के रार्धना गांव में ठाकुर चौबीसी को साधने पहुंचने हैं। उनकी जनसभा दोपहर 3:40 बजे होगी। जनसभा स्थल से 300 मीटर दूरी पर उनका हेलीपैड बनाया गया है। रार्धना इंटर कॉलेज के मैदान पर मंच बनाया गया है। बताया गया कि सीएम का हेलीकॉप्टर रैली स्थल के नजदीक बनाए गए हैलीपेड पर पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी मंच पर पहुंचे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वीरों की भूमि को इतिहास बनाने वाली धरा को नमन। जम्मू कश्मीर के उधमपुर से आ रहा हूं। जैसी सभा यहां ऐसे ही माहौल में वहां सभा हो रही। 10 वर्ष पहले ऐसा होता था क्या। जम्मू में भी मेरठ, उत्तर प्रदेश दिल्ली जैसे विकास कार्य हो रहे हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नारा दिया था एक देश में दो विधान नहीं चलेंगे। 70 वर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के दंश को खत्म कर अनुच्छेद 370 हटाया। आज दुनिया में भारतीयों को सम्मान मिल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आज अगर कोई सिलेंडर फटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि कहीं एयर स्ट्राइक ना हो जाए। ये मोदी के कारण संभव हुआ है।
 
आज देश में विकास हो रहा है। मेरठ में एक्सप्रेसवे का जाल। 32 हजार करोड़ का  रैपिड रेल प्रोजेक्ट मेरठ को ही मिला है। देश की पहली 700 करोड़ रुपए की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी इसी लोकसभा में मिली है। किसी के साथ मतभेद हो सकता है लेकिन राष्ट्र के साथ हम खिलवाड़ नहीं कर सकते हैं। महाराणा प्रताप की बात होती है तो भारत के स्वाभिमान की बात होती है।

जिन लोगों ने कर्फ्यू में बेटियों की इज्जत नीलाम करने का अवसर दिया था, उनको पनपने का मौका नहीं दीजिए। वे लोग आएंगे बरगलाएंगे । देश और राष्ट्र धर्म से बढ़कर कोई नहीं होता है। ये वीरों की धरती है। वीर कायरता नहीं दिखाते हैं। मैं सरधना चौबीसी में इसलिए आया हूं कि वे लोग गुमराह करने आयेंगे, उनके बहकावे में नहीं आएंगे। इसके बाद सीएम योगी ने जय श्री राम के साथ सीएम का अभिभाषण समाप्त किया।
 

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट का चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा। भाजपा ने यहां से डॉ. संजीव बालियान को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक रुकेंगे। रैली स्थल पर 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। रार्धना गांव भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा का गांव है।
 

रैली में भाजपा नेता संगीत सोम और राज्यमंत्री संजीव बालियान एक ही मंच पर नजर आए। हालांकि संगीत सोम ने दो मिनट में ही बात खत्म कर दी। बोले, जो मुख्यमंत्री आदेश देंगे उसका पालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed