फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Police has arrested two smugglers with Doda Post of 37 kg

UP: 37 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचे, ऐसे कमाते थे मोटा मुनाफा, पूछताछ में उगला ये बड़ा राज

Tue, 14 Nov 2023 08:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Nov 2023 08:11 PM IST
सार

Shamli News : पुलिस ने 37 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि ये सस्ते दाम में डोडा पोस्ट लाकर मोटा मुनाफा कमाते थे।

विज्ञापन
Shamli Police has arrested two smugglers with Doda Post of 37 kg
शामली में दो तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली के झिंझाना में स्थानीय पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 37 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बुलेरो गाड़ी भी बरामद की है। वहीं, एसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा के करनाल में डोडा पोस्त को बेचते थे।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने बडौली चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान दो लोगों को डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ करने पर बताया कि बरामद डोडा पोस्त को बदायूं से सस्ते दाम में खरीद कर गाड़ी में छुपाकर लाए थे। उन्होंने बताया कि वे हरियाणा के करनाल जिले में ट्रांसपोर्ट में ट्रक वालों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंटों का वेस्ट यूपी कनेक्शन..., खूब फल-फूल रहा नकली नोटों का कारोबार, तहसीम-नफीस ने खोले बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों के कब्जे से 37 किलो अवैध डोडा पोस्त और तस्करी में प्रयुक्त बुलेरो गाड़ी बरामद की गई। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम सतपाल पुत्र बाबूराम निवासी मंगलौरा थाना झिझाना जनपद शामली व अर्जुन पुत्र राम जुआरी निवासी थाना इंद्री जनपद करनाल हरियाणा बताया।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, शाहदरा के रहने वाले छह दोस्तों की दर्दनाक मौत

पुलिस का कहना है कि गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही फरार सदस्य भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed