{"_id":"6af97131114dc8ceba09a400","slug":"shamli-police-bring-smiles-back-to-people-s-faces-by-returning-124-mobile-phones-worth-25-lakh-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: 25 लाख के 124 मोबाइल लौटाकर पुलिस ने लौटाई चेहरों की मुस्कान, कई लोगों की आंखें हुईं नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: 25 लाख के 124 मोबाइल लौटाकर पुलिस ने लौटाई चेहरों की मुस्कान, कई लोगों की आंखें हुईं नम
Sun, 15 Nov 2026 02:15 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:15 PM IST
सार
जिले में मोबाइल चोरी या गुम होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने इन मोबाइल को तलाश लिया और उनके मालिकों को सौंप दिया। कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए, क्योंकि मोबाइल में उनकी यादें कैद हैं।
विज्ञापन
लोगों को लौटाए उनके मोबाइल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खोए हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे रविवार को उस समय खिल उठे, जब शामली पुलिस ने 124 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। लंबे इंतजार के बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की और पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
Trending Videos
बरामद मोबाइल।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। एसपी ने बताया कि किसी का मोबाइल कई महीने पहले खो गया था तो किसी का लंबे समय से नहीं मिल रहा था। शहर के काजीवाड़ा निवासी राशिद और रेलपार निवासी रामबीर भी मोबाइल वापस पाकर खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशिद ने बताया कि मोबाइल खोने के बाद उन्हें वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर उन्हें बड़ी राहत दी है। वहीं, रामबीर ने कहा कि अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर उन्हें बेहद खुशी हुई। दोनों ने पुलिस का आभार जताया।
सीईआईआर पोर्टल की मदद से मिली कामयाबी
एसपी एनपी सिंह ने सर्विलांस सेल और सभी थानों पर सीईआईआर पोर्टल पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को गुम और खोए हुए मोबाइल जल्द बरामद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए अलग-अलग कंपनियों के 124 मोबाइल फोन बरामद किए। इस कार्रवाई में सर्विलांस सेल की अहम भूमिका रही।
एसपी एनपी सिंह ने सर्विलांस सेल और सभी थानों पर सीईआईआर पोर्टल पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को गुम और खोए हुए मोबाइल जल्द बरामद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए अलग-अलग कंपनियों के 124 मोबाइल फोन बरामद किए। इस कार्रवाई में सर्विलांस सेल की अहम भूमिका रही।
