Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Pillar's rebar touched high tension line, young man and only brother of 3 sisters died due to current

Shamli: हाईटेंशन लाइन से टच हुआ पिलर का सरिया, करंट से युवक और तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत, बहनें बेसुध

Tue, 17 Dec 2024 09:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 17 Dec 2024 09:01 PM IST
सार

गांव गढ़ी श्याम निवासी राजमिस्त्री मुनव्वर (27) और उजेर (19) पिलर बनाने का कार्य कर रहे थे। दोनों की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और बिजली विभाग के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Shamli: Pillar's rebar touched high tension line, young man and only brother of 3 sisters died due to current
उजेर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में मंगलवार को खाली प्लॉट में राज मिस्त्री मुनव्वर और मकान मालिक का पुत्र उजेर पिलर बनाते समय बिजली के हाई टेंशन लाइन के चपेट में आ गए। दोनों बुरी तरह झुलस गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ऊर्जा निगम की लापरवाही से हादसे का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

Shamli: Pillar's rebar touched high tension line, young man and only brother of 3 sisters died due to current
मुनव्वर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
गांव गंगेरू निवासी जुबेर गांव में ही नई बस्ती में खाली पड़े प्लॉट में मकान बनवा रहा है। मंगलवार को गांव गढ़ी श्याम निवासी राजमिस्त्री मुनव्वर (27) पुत्र वकील और जुबेर का पुत्र उजेर (19) पिलर बनाने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान पिलर का सरिया मकान के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। उसमें करंट आने से मुनव्वर और उजेर झुलस गए। आसपास के लोगों ने दोनों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli: Pillar's rebar touched high tension line, young man and only brother of 3 sisters died due to current
हादसे के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि कई बार प्लॉट और मकानों के ऊपर से जा रही लाइन को हटवाने की मांग ऊर्जा निगम के अधिकारियों से की जा चुकी है, मगर सुनवाई नहीं की जा रही। अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही हादसा हुआ है। मामले को लेकर लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने की भी चेतावनी दी। मृतक उजेर के पिता जुबेर का कहना है कि मामले की शिकायत अधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी से किया इनकार
अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर का कहना है कि गंगेरू में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो की मौत की जानकारी नहीं है। जानकारी कराकर लाइन को जल्द ही हटवाया जाएगा।
तीन बहनों का इकलौता भाई था उजेर
उजेर तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तीनों बहन बार-बार बेहोश होकर जमीन पर अचेत हो रही थीं।
 

परिवार में इकलौता कमाने वाला था राजमिस्त्री
मृतक राजमिस्त्री मुनव्वर के परिवार के मुकीम का कहना है कि मुनव्वर ही घर में कमाने वाला था। उसके कंधों पर पत्नी के अलावा तीन बच्चों का भार था। अब उसके परिवार के समक्ष दो वक्त की रोजी रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed