फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Pickup full of meat caught on Kanwar Yatra route, Bajrang Dal workers ran after the running driver

Shamli: कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस से भरी पिकअप पकड़ी, भागते हुए चालक के पीछे दौड़े बजरंग दल कार्यकर्ता

Mon, 07 Jul 2025 05:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 07 Jul 2025 05:30 PM IST
सार

कैराना रोड कांवड़ मार्ग पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पिकअप को रोका, तो चालक भाग गया। पुलिस ने आकर हंगामा शांत किया और मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन
Shamli: Pickup full of meat caught on Kanwar Yatra route, Bajrang Dal workers ran after the running driver
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड कांवड़ मार्ग पर पिकअप में खुले में लाए जा रहे मांस की सूचना पर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। पिकअप को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और पशु चिकित्सक को बुलाकर नमूना लिया। मांस को कैराना फैक्टरी से शामली लाया जा रहा था।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 10 बजे कैराना से शामली की तरफ पिकअप में मांस लाया जा रहा था। कांवड़ मार्ग पर मांस लाने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं को देखकर चालक पिकअप को छोड़कर भाग गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया। कार्यकर्ताओं की मांग पर पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाया। पशु चिकित्सक ने मांस का नमूना लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि कैराना स्थित मीट फैक्टरी से मांस लाया जा रहा था, जो शामली में सप्लाई किया जाना था। मांस संबंधी कागज सही पाए जाने पर उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed