फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: People of city angry over death of student, traders demonstrated in Collectorate office

शामली: छात्रा की मौत से गुस्से में लोग, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 11 Oct 2022 11:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Oct 2022 11:27 PM IST
सार

छात्रा की मौत के बाद से शहर के लोग काफी गुस्से में हैं। वहीं व्यापारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Shamli: People of city angry over death of student, traders demonstrated in Collectorate office
छात्रा की मौत का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली शहर की सड़कों में हुए गड्ढों में ई-रिक्शा पलटने से छात्रा की दर्दनाक मौत से शहर के लोग गुस्से में हैं। घटना से आहत जिले के व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपा। सहारनपुर मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर शहर की सड़कों की मरम्मत कराने और गड्ढों के लिए जिम्मेदार लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने एनएचएआई के अफसरों से फोन पर बात कर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


शहर की कैराना रोड पर गड्ढे में ई-रिक्शा पलटने से छात्रा शुचि अग्रवाल की मौत से जिले के व्यापारियों में बेहद गुस्सा है। मंगलवार को शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के चेयरमैन अंकित गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल सहारनपुर में मंडलायुक्त से उनके कार्यालय में मुलाकात करके ज्ञापन  सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि शामली शहर की सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। शहर के कैराना रोड पर 200 औद्योगिक इकाइयां, ज्यादातर प्रमुख शिक्षण संस्थान, होटल एंड रेस्टोरेंट आदि में 12 हजार कर्मचारी काम करते हैं। सेंट फ्रांसिस स्कूल में जाते समय कक्षा नौ की छात्रा शुचि अग्रवाल की ई-रिक्शा पटलने से मौत हो गई। उन्होंने शहर की सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सेंट फ्रांसिस स्कूल की छात्रा शुचि अग्रवाल की सड़क के गड्ढे में ई-रिक्शा के पलटने से दर्दनाक मौत पर दुख प्रकट किया। छात्रा की मौत का जिम्मेदार जिला प्रशासन को ठहराते हुए छात्रा के परिजनों को आर्थिक मदद देने, लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: बचाओ...बचाओ चिल्लाया कृष्णा, पर ट्रैक-ट्रॉली ने नहीं लगाए ब्रेक, कुचल दिया सिर, मंजर देख कांप गई रूह
 

ज्ञापन में एमएसके रोड और एसपी तिराहे से लेकर से दिल्ली रोड कैराना रोड की सड़कों के गड्ढे भरवाने, कैराना रोड पर सलेक विहार के सामने हाइटगेज लगवाने की मांग की। इसके बाद सुभाष चौक मुख्यालय पर शोक सभा कर डॉ. उपहार गुप्ता के निधन और छात्रा शुचि अग्रवाल की मौत पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान मंडल के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष चंद धीमान, धनराज बंसल, वैभव गोयल, रवि सिंघल, महेश धीमान, राजेश सिंघल जिला महामंत्री, प्रदीप सिंघल, सचिन गर्ग, पंकज गुप्ता, विशाल गुप्ता मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: Saharanpur: संदिग्ध को दी शरण और 11 माह में लुकमान ने खड़ा कर लिया आतंकी नेटवर्क, मिले कई सबूत 

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के बैनर तक भी लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़कों के गड्ढे भरवाने और जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विशाल गुप्ता, नरेंद्र मंगल, एडवोकेट अंकित गुप्ता और छात्रा शुचि अग्रवाल के पिता मुकेश अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed