{"_id":"69aedf15895f34f5a6098eaa","slug":"shamli-only-if-you-give-rs-10-000-will-i-connect-the-electricity-connection-the-lineman-demanded-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: '10 हजार देगा, तभी बिजली कनेक्शन जोडूंगा', लाइनमैन ने की डिमांड, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: '10 हजार देगा, तभी बिजली कनेक्शन जोडूंगा', लाइनमैन ने की डिमांड, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा
Mon, 09 Mar 2026 08:25 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 09 Mar 2026 08:25 PM IST
सार
गांव डुढ़ार स्थित बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन रामबीर सिंह बिना रिश्वत लिए ग्रामीण शिवम का कनेक्शन जोड़ने को तैयार नहीं था। शिवम ने शिकायत की, तो सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने आरोपी लाइनमैन को रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी संविदा लाइनमैन रामबीर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने शामली के कांधला क्षेत्र के गांव डुढ़ार स्थित बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन रामबीर सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। संविदा लाइनमैन पर ग्रामीण से मीटर लगाने एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। इस मामले में कांधला थाने पर एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर अमित कुमार की तरफ से लाइनमैन के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
गांव डुढ़ार निवासी शिवम ने छह मार्च को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन थाना) सहारनपुर को शिकायत की थी कि बिजली का बकाया भुगतान जमा करने के बाद भी विभाग की तरफ से मीटर नहीं लगाया जा रहा है। मीटर लगाने की एवज में उससे डुढ़ार बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन रामबीर सिंह निवासी गढ़ी रामकौर दस हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। संविदा लाइनमैन का कहना था कि जब तक रिश्वत नहीं देंगे, तब तक मीटर नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी करप्शन थाना सहारनपुर के प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने में एसडीओ कार्यालय के एक लिपिक को भी शामिल होना बताया। इसके बाद संविदा लाइनमैन को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई गई। योजना के तहत सोमवार को एंटी करप्शन की टीम शामली पहुंची और शिकायतकर्ता शिवम को ट्रीट किए हुए 500 रुपये के 20 नोट दिए। इसके बाद संविदा लाइनमैन को शिवम ने बिजलीघर के पास रिश्वत के दस हजार रुपये थमाए, तभी आसपास मौजूद एंटी करप्शन टीम ने संविदा लाइनमैन को रंगे हाथ पकड़ लिया। लाइनमैन को कांधला थाना लाकर पूछताछ की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में लिपिक की भूमिका की जांच की जा रही है।
15 दिन से मीटर लगवाने को बिजलीघर के चक्कर काट रहा था ग्रामीण
गांव डुढ़ार निवासी ग्रामीण शिवम को संविदा लाइनमैन 15 दिन से चक्कर कटवा रहा था। उसने बिना रिश्वत दिए मीटर लगाने से इनकार कर दिया था। इससे परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम को दो दिन पहले शिकायत की थी।
गांव डुढ़ार निवासी ग्रामीण शिवम को संविदा लाइनमैन 15 दिन से चक्कर कटवा रहा था। उसने बिना रिश्वत दिए मीटर लगाने से इनकार कर दिया था। इससे परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम को दो दिन पहले शिकायत की थी।
एंटी करप्शन टीम थाने के प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता शिवम पर विद्युत विभाग के बिल के 52 हजार रुपये बकाया थे। उसने दिसंबर माह में विभाग की ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण कराया था। छूट मिलने पर उसे 30286 रुपये जमा करने थे। उसने 24 फरवरी को 30286 रुपये जमा कर दिए थे। इसके बाद उस पर विभाग का कोई बकाया नहीं रहा था। इसके बाद से वह मीटर लगाने के लिए कभी बिजलीघर तो कभी बिजली विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहा था।
ये भी देखें...
UP: बादशाह के 'टटीरी' गाने में स्कूली छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी, मेरठ के सपा नेता ने महिला आयोग में की शिकायत
ये भी देखें...
UP: बादशाह के 'टटीरी' गाने में स्कूली छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी, मेरठ के सपा नेता ने महिला आयोग में की शिकायत
संविदा लाइनमैन ने उससे मीटर लगवाने की एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। टीम में शामिल सहारनपुर से थाना प्रभारी जसपाल सिंह के साथ इंस्पेक्टर अमित कुमार व साबिर अली, एसआई विकास त्यागी, तीन दीवान और छह कांस्टेबल दो कार से कांधला के डुढ़ार पहुंचे और बिजलीघर के आसपास मौजूद रहे। योजना के तहत संविदा लाइनमैन को रंगे हाथ दबोच लिया।