फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Now doctors will tell your condition through e-Sanjeevani portal

Shamli: अब नहीं आना पड़ेगा अस्पताल, ई-संजीवनी से डॉक्टर बताएंगे आपका मर्ज, घर बैठे मिलेगी सलाह

Wed, 16 Nov 2022 11:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Nov 2022 11:58 AM IST
सार

 स्वास्थ्य विभाग ने शामली के जलालाबाद कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ई-संजीवनी योजना शुरू की है। फिलहाल मरीज चंदेनामाल, अंबेहटा व सोंहजनी उपकेंद्र पहुंचकर डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

विज्ञापन
Shamli: Now  doctors will tell your condition through e-Sanjeevani portal
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में कस्बों से दूर-दराज गांव में रहने वाले मरीज अब अपने नजदीक आसपास से ही बड़े डॉक्टरों से अपनी बीमारी के बारे में सलाह और दवाई ले सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कस्बे में ई-संजीवनी योजना लागू कर दी है। फिलहाल इस योजना से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े तीनों उपकेंद्रों को जोड़ा गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जलालाबाद कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को ई-संजीवनी योजना से जोड़ा है। ई-संजीवनी स्वास्थ्य विभाग का एक पोर्टल है। जिससे फिलहाल स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े चंदेनामाल, अंबेहटा याकूबपुर व सोंहजनी उमरपुर स्थित उपकेंद्र को जोड़ा गया।
विज्ञापन


मरीज कस्बे में आने में असमर्थ है तो उसे अपने नजदीकी स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जाना होगा। वहां मौजूद कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर ई-संजीवनी पोर्टल के जरिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सा अधिकारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संपर्क करेगा। जहां केंद्र पर बैठे डॉक्टर मरीज का हाल जानकर उसकी दवाई उपकेंद्र पर तैनात कम्यूनिटी आफिसर को बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत

इससे मरीज को बिना दूर जाए अपने घर के पास ही उच्च डॉक्टर से परामर्श और दवाई उपलब्ध हो जाएगी। प्राथमिक केंद्र पर बैठे डॉक्टर मरीज को परामर्श नहीं दे पा रहे हैं तो इसी पोर्टल के माध्यम से उसे सामुदायिक या जिला स्तर पर बैठे डॉक्टर से परामर्श दिलाया जाएगा। यह व्यवस्था कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लागू कर दी गई है। मरीज दोपहर 12 से दो बजे के बीच अपने नजदीकी उपकेंद्र पहुंचकर उच्च डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। 

भविष्य में घर बैठे ले सकेंगे सलाह 
स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल इस व्यवस्था को स्वास्थ्य उप केंद्रों से जोड़कर लागू किया है। यदि क्षेत्र में यह व्यवस्था कारगर साबित होती है तो भविष्य में लोग अपने घर बैठकर भी ई-संजीवनी पोर्टल के जरिए डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे।

ई-संजीवनी पोर्टल योजना को कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लागू कर दिया है। अब मरीज अपने पास के उपकेंद्र पहुंचकर उच्च डॉक्टर से परामर्श व दवाई ले सकते हैं। -डॉ. विक्रम सिंह, चिकित्सा अधिकारी, जलालाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed