फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Six crooks of inter-state thieves gang arrested, these items including transformer opening equipment recovered

यूपी : अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के छह बदमाश दबोचे, ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण समेत ये सामान बरामद

Wed, 09 Feb 2022 08:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Feb 2022 08:53 PM IST
सार

शामली पुलिस ने बुधवार को चोर गिरोह के छह बदमाशों को दबोचा है। पकड़े गए बदमाशों के पास से ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण समेत ये सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Shamli News: Six crooks of inter-state thieves gang arrested, these items including transformer opening equipment recovered
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद में थाना बाबरी पुलिस और सर्विलांस टीम ने अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रांसफार्मर का सामान, घटना में प्रयुक्त वाहन, तमंचा और चार चाकू बरामद किए।

विज्ञापन


एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि थाना बाबरी पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से सूचना के आधार पर मंगलवार रात को हाथी करौदा बिजलीघर के निकट से ट्रांसफार्मर और तार चोरी करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई ट्रांसफार्मर की 12 कोयल, पांच किलोग्राम ट्रांसफार्मर की पत्ती, छह लीटर तेल ट्रांसफार्मर, ट्रांसफार्मर का लोहे का ढक्कन, केबल के टुकड़े और ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोतीराम व सन्नी निवासी हरि सिंह कॉलोनी थाना किला पानीपत, सोनू व मोनू निवासी भैरखेड़ी थाना तीतरो जिला सहारनपुर, मोनू निवासी सोंटा रसुलपुर थाना थानाभवन और मुरसलीन निवासी मिमलाना रोड साबुद्दीनपुर मुजफ्फरनगर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मानदेय रुका तो यूपी के इस जिले में ऑपरेटर ने रोक दिया पूरे गांव का पानी, 15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि पूर्व में उन्होंने थाना भवन व आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तार, कोयल, तेल व अन्य सामान चोरी करने की घटनाएं की। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर आदि जनपदों में उनके द्वारा इसी तरह की वारदातें की गई हैं। बरामद माल को वह बेचने के लिए लेकर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed