फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Shamli News: Youth dies due to bike collision, case filed against accused

Shamli News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 04 Jul 2023 11:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Jul 2023 11:09 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Shamli News: Shamli News: Youth dies due to bike collision, case filed against accused
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में सड़क पर खड़े फोन पर बात कर रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में युवक को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी (27) नजाकत पुत्र मसलाउद्दीन सोमवार की देर शाम को खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने के लिए निकला था। घर से कुछ दूर जाने पर युवक फोन पर बात कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े: Murder In Meerut: गर्भवती की निर्मम हत्या, कोख में पल रहे बच्चे का भी नहीं आया खयाल

आरोप है कि इसी बीच गांव का ही समीर उर्फ काला पुत्र मतलूब तेज गति से बाइक चलाते हुए आया और फोन पर बात कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। बाइक सवार युवक बाइक को लेकर मौके से फरार हो गया।

आनन-फानन में युवक को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।

मंगलवार को मृतक युवक का शव पीएम से आने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में दफना दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री का कहना है कि मृतक युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed