{"_id":"6a4807ba54ca5dd2c80758d9","slug":"shamli-news-shamli-news-c-26-1-sal1001-168927-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख की ठगी, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख की ठगी, चार पर प्राथमिकी
Sat, 04 Jul 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
कैराना। आर्मी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर जनपद के गांव सोहंजनी निवासी गौरव मलिक ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके परिचित मामौर निवासी नदीम फौजी, मन्नू, इमरान, उमरदीन और खंद्रावली निवासी रियासत अली ने उसके भाई को आर्मी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने बताया कि उनकी मामौर में एक एकेडमी चलती है और फर्जी कागजात दिखाकर उससे चार लाख रुपये ले लिए।
पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बावजूद उसके भाई की नौकरी नहीं लगाई गई। जब उसने रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। मामले के विवेचक उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।