{"_id":"64415cd9bacac50a8607c823","slug":"shamli-news-punjabi-society-has-pasted-posters-and-banners-to-boycott-nikay-chunav-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पंजाबी समाज में आक्रोश, चस्पा किए निकाय चुनाव के बहिष्कार के पोस्टर-बैनर, लिखा- यहां वोट मांगने न आये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पंजाबी समाज में आक्रोश, चस्पा किए निकाय चुनाव के बहिष्कार के पोस्टर-बैनर, लिखा- यहां वोट मांगने न आये
Thu, 20 Apr 2023 09:12 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 20 Apr 2023 09:12 PM IST
सार
Shamli News : पंजाबी समाज में भारी आक्रोश है। कई लोगों ने निकाय चुनाव के बहिष्कार के पोस्टर व बैनर चस्पा किए हैं। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली में गलत तरीके से परिसीमन कर कॉलोनी को कई हिस्सों में विभाजित करने से आक्रोशित पंजाबी समाज के लोगों ने चुनाव बहिष्कार के कई जगह पोस्टर व बैनर लगा दिए हैं। उन्होंने प्रत्याशियों से वोट मांगने न आने की अपील की है।
विज्ञापन
पंजाबी समाज के लोगों का आरोप है कि परिसीमन में गलत तरीके से कॉलोनी कई हिस्सों में बांट दी गई। पंजाबी समाज के नए वोट जो बनने के लिए दिए गए थे, उनमें से नाम मात्र के वोट ही बनाए गए। साथ ही अन्य वर्ग समाज के वोट जो दूसरे वार्ड या गांव में रहते हैं, उन्हें वार्ड-24 में जोड़ दिया। जिससे पंजाबी समाज का व्यक्ति न वार्ड नौ से और न वार्ड 24 से जीत सकेगा। मंगलवार को श्री रघुनाथ मंदिर में हुई बैठक में निकाय चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: भाजपा विधायक राजीव गुंबर के विवादित बोल, कहा- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया
विज्ञापन
इस बार बैठक में इन सब मुद्दों को नजर में रखते हुए राजन बत्रा की अध्यक्षता में 11 लोगों की समिति बनाकर इस विषय को प्रदेश स्तर तक ले जाने का फैसला लिया था। साथ ही निकाय चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। अब कॉलोनी में कई जगह चुनाव बहिष्कार के पोस्टर व बैनर लगा दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: बसपा नेता इमरान मसूद की बाइक का काटा चालान, ट्रैफिक पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह
इस संबंध में एडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि परिसीमन सही हुआ है। कॉलोनी के लोगों की समस्या सुनकर उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। एसडीएम को उनसे वार्ता करने के निर्देश दिए हैं।