{"_id":"5f8ddb4e8ebc3e9b7d3fe3f0","slug":"shamli-news-mrt50700653","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने माता का गुणगान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने माता का गुणगान किया
विज्ञापन
नवरात्र पर शामली स्थित एक घर में कीर्तन करतीं महिलाएं।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भक्तों ने माता का गुणगान किया
शामली। मां दुर्गा नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्धि की मनोकामनाएं मांगी। घरों में सामूहिक रूप से श्रद्धालु महिलाओं ने भजन- कीर्तन करके मां दुर्गा का गुणगान किया।
सोमवार को दोपहर में घरों में सामूहिक रूप से श्रद्धालु महिलाओं ने भजनों के साथ नृत्य करते हुए मां दुुर्गा का गुणगान किया। शाम के समय शहर के हनुमानधाम, रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर, माजरा रोड़ स्थित भाकूवाला शिव मंदिर, टंकी रोड स्थित मां वैष्णो देवी- भैरव मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी- करनाल रोड स्थित मां शांकभरी देवी मंदिर, गोशाला रोड बाला सुंदरी मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर, शहर कोतवाली में मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। मां दुुर्गा की विशेष पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्धि की मनोकामनाएं मांगी।