शामली। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की सहायता से कृषि विभाग में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल द्वारा किया गया। इस मौके पर डीएम ने प्रगतिशील कृषकों को बीज शोधन की महत्ता कृषकों को समझाई गई।
बुधवार दोपहर 12 बजे शहर के माजरा रोड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार व उपनिदेशक कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वित्तपोषित कृषि विभाग की ओर नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल एवं डीएम जसजीत कौर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम जसजीत कौर ने प्रगति शील किसानों को बीज मिनी किट का वितरण किया गया। उपनिदेशक कृषि डॉ. शिव कुमार केसरी ने कृषकों को विभागीय योजनाओं से अवगत कराते हुए, धान की खेती में जल संचयन हेतु डॉ. लाठर विधि अपनाने पर जोर दिया गया। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, राजकीय कृषि बीज भंडार एवं उप कृषि निदेशक, कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उन्होंने कार्यालयों की सफाई व्यवस्था एवं कोविड-19 की महामारी के दृष्टिगत मास्क सैनेटाइजेशन की जानकारी ली। इस अवसर पर सहारनपुर मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक, डॉ. डीएस राजपूत, उप कृषि निदेशक डॉ. शिवकुमार केसरी, जिला कृषि अधिकारी, डॉ. हरिशंकर सिंह उपस्थित रहे।