फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Man killed his girlfriend after she insist on eating meat during Navratri

Shamli: ईशा हत्याकांड में खुलासा, प्रेमी बोला- नवरात्र में कर रही थी ऐसी जिद, नहीं कर सकता था पूरी; मार दिया

Mon, 03 Apr 2023 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Apr 2023 04:03 PM IST
सार

शामली में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसका शव नलकूप के कुएं में फेंक दिया। मृतक युवती के हाथ पर बने टैटू से उसकी पहचान कराने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में प्रेमी ने हत्या की वजह बताई।

विज्ञापन
Shamli News: Man killed his girlfriend after she insist on eating meat during Navratri
आरोपी प्रेमी आशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के बंतीखेड़ा गांव के ईशा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपी प्रेमी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नवरात्र में ईशा एक ऐसी जिद करती थी। जिसे लेकर दोनों का झगड़ा हुआ और आरोपी आशु उर्फ अंशु ने उस पर दरांती से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव में नलकूप के कुएं में फेंक दिया।

विज्ञापन


बंतीखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह युवती का शव नलकूप के कुएं में पड़ा मिला था। जिसकी शिनाख्त परिजनों ने फतेहपुर निवासी ईशा उर्फ नईमा के रूप में की थी। ईशा के पिता राशिद ने बंतीखेड़ा निवासी आशु उर्फ अंशु पुत्र अजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया था कि दो मार्च को ईशा अपने घर से लापता हो गई थी। इसके बाद वह 13 मार्च को वापस घर लौट आई थी। ईशा ने परिजनों को बताया था कि उसने बंतीखेड़ा निवासी आशु से प्रेम विवाह कर लिया है। इसके बाद वह 17 मार्च को फिर से घर से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मलियाना नरसंहार: आजादी के बाद की सबसे बड़ी कस्टोडियन किलिंग, आंखों के सामने जले आशियाने, बेबस देखते रहे लोग

राशिद के मुताबिक उनके फोन पर आशु के पिता अजीत का फोन आया। उन्होंने बताया था कि ईशा उनके यहां आ गई, इसे ले जाओ। वह अपने पुत्र के साथ बंतीखेड़ा पहुंचे थे और ईशा को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं मानी और आशु के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। जिसके बाद परिजन वापस लौट आए। 31 मार्च की सुबह ईशा का शव मिला।

गिरफ्तार किए गए आशु से की गई पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि 2021 में आशु ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इस दौरान शामली आते-जाते ईशा से प्रेम-प्रसंग हो गया। आठ माह पूर्व मुजफ्फरनगर में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। दो मार्च को ईशा उसके घर पहुंच गई, तब उसने शादी की बात परिजनों को बताई।

परिजनाें और समाज के विरोध के कारण 13 मार्च को ईशा अपने घर चली गई। लेकिन 17 मार्च को फिर से वापस उनके घर आ गई। इस बीच नवरात्र शुरु हो गए। ईशा नवरात्र में मीट खाने की जिद करती थी। इसे लेकर झगड़ा होने लगा।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नवरात्र के दौरान ईशा मीट खाने की जिद करती थी। 29 मार्च की रात को भी उसने मीट खाने का जिद की जिस पर फिर से झगड़ा हुआ तो उसने ईशा पर दरांती से प्रहार किया। सिर में दरांती के वार से वह बेहोश हो गई। उसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

 

 हत्या के बाद आरोपी आशु ने ठेले से शव ले जाकर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आशु के पास से आला-ए-कत्ल दरांती, शव को लपेटकर ले जाने में प्रयोग किया गद्दा, रेहड़ा व नमक का खाली प्लाटिक का कट्टा भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed