फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Innocent injured in the attack of pitbull dog, another saved his life by running away

Shamli News: पिटबुल कुत्ते के हमले में मासूम घायल, दसूरे ने भागकर बचाई जान, थाने पर दी तहरीर

Tue, 27 Dec 2022 04:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Dec 2022 04:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल में एक पिटबुल डॉग ने एक मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में एक किशोर ने भागकर अपनी जान बचाई। परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है।

विज्ञापन
Shamli News: Innocent injured in the attack of pitbull dog, another saved his life by running away
घायल मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल में एक पिटबुल डॉग ने एक मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। जबकि दूसरे बालक ने भागकर अपनी जान बचाई। घायल बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी राजन ने अपने घर पर पिटबुल डॉग पाल रखा है। मंगलवार की दोपहर को पड़ोस का ही बालक असद पुत्र इस्तखार अपने परिवार के ही आरिफ पुत्र हाशिम के साथ अपने घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सड़क हादसों ने ली छह की जान, आगरा एक्सप्रेस-वे पर एकसाथ बुझे तीन घरों के चिराग, कार के उड़े परखच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच राजन के पिटबुल डॉग ने दोनों मासूमों पर हमला कर दिया। पिटबुल डॉग के हमले में असद पुत्र इस्तखार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि आरिश ने भागकर अपनी जान बचाई। आस-पड़ोस के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर पिटबुल डॉग से बालक असद को छुड़ाया।

पिटबुल डॉग के हमले में बालक असद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल बालक को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में मासूम बालक के पिता इस्तखार ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed