{"_id":"622232248657b64e1114bb40","slug":"shamli-news-girl-and-two-women-tried-to-commit-suicide-in-co-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ कार्यालय पर जान देने की कोशिश: युवती और दो महिलाओं की हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ कार्यालय पर जान देने की कोशिश: युवती और दो महिलाओं की हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर
Fri, 04 Mar 2022 09:07 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Mar 2022 09:07 PM IST
सार
एक युवती और दो महिलाओं ने सीओ ऑफिस में जान देने की कोशिश की। तीनों की हालत गंभीर है और उन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पुलिस प्रताड़ना से आहत दो महिलाओं और एक युवती ने सीओ सिटी कार्यालय परिसर में कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। एसपी ने मामले की जांच एएसपी को सौंपी है।
विज्ञापन
इनमें एक महिला और एक युवती कैराना क्षेत्र और महिला सोनीपत की रहने वाली है। पुलिस ने करीब दो माह पहले स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने का आरोप लगाते हुए पांच महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया था। इनमें जान देने की कोशिश करने वाली महिलाएं और युवती भी शामिल थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे नौ घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
बताया गया कि ये जमानत पर छूटकर आई है। इनका कहना है कि वह उस दिन काउंटर पर बैठी थी और पुलिस ने पकड़कर ले जाने के बाद दो रात तक अवैध हिरासत में रखा और छोड़ने की एवज में धन की मांग की। बदनामी से आहत होकर इन्होंने यह कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें: फिल्मी सीन: तेंदुए के आगे भागकर बचाई जान, कुछ देर के लिए थम गई थीं दो युवकों की सांसें, देखें तस्वीरें