फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Due to rivalry, person attacked, serious, video goes viral on social media

Shamli News: रंजिश के चलते व्यक्ति पर ईंट से हमला, गंभीर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 13 Nov 2023 05:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Nov 2023 05:32 PM IST
सार

शामली के चौसाना में दीपावली के दिन रंजिशन व्यक्ति पर ईंटों से हमला बोल दिया। आरोप है कि जान से मारने के लिए आरोपियों ने ईंट से सिर व हाथों पर वार किए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Shamli News: Due to rivalry, person attacked, serious, video goes viral on social media
मारपीट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में ताहरपुर में दिवाली के दिन रंजिशन व्यक्ति पर ईंटों से हमला बोल दिया गया। जिसमें व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


चौसाना थानाक्षेत्र के गांव ताहरपुर में राजेन्द्र हंसी खुशी अपने परिवार के संग दीवाली का त्योहार मना रहा था। रविवार को करीब साढे़ आठ बजे दूसरे पक्ष के पांच लोग घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि जान से मारने के लिए आरोपियों ने ईंट से सिर व हाथों पर वार किए। तभी गांव के लोगो ने विरोध किया तो आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पीआवी-112 मौके पर पहुंची और घायल राजेंद्र को ऊन सीएचसी में भर्ती कराया । जहां से गम्भीर हालात में घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। राजेन्द्र की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। चौकी प्रभारी राहुल कादयान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed