{"_id":"65521067fd15cd507a0bf9b7","slug":"shamli-news-due-to-rivalry-person-attacked-serious-video-goes-viral-on-social-media-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रंजिश के चलते व्यक्ति पर ईंट से हमला, गंभीर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रंजिश के चलते व्यक्ति पर ईंट से हमला, गंभीर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Mon, 13 Nov 2023 05:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 13 Nov 2023 05:32 PM IST
सार
शामली के चौसाना में दीपावली के दिन रंजिशन व्यक्ति पर ईंटों से हमला बोल दिया। आरोप है कि जान से मारने के लिए आरोपियों ने ईंट से सिर व हाथों पर वार किए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में ताहरपुर में दिवाली के दिन रंजिशन व्यक्ति पर ईंटों से हमला बोल दिया गया। जिसमें व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
चौसाना थानाक्षेत्र के गांव ताहरपुर में राजेन्द्र हंसी खुशी अपने परिवार के संग दीवाली का त्योहार मना रहा था। रविवार को करीब साढे़ आठ बजे दूसरे पक्ष के पांच लोग घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि जान से मारने के लिए आरोपियों ने ईंट से सिर व हाथों पर वार किए। तभी गांव के लोगो ने विरोध किया तो आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पीआवी-112 मौके पर पहुंची और घायल राजेंद्र को ऊन सीएचसी में भर्ती कराया । जहां से गम्भीर हालात में घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। राजेन्द्र की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। चौकी प्रभारी राहुल कादयान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।