फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli news: Death of two newborns due to negligence of quack doctor, commotion

शामली: झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही से दो नवजात की मौत, 12वीं पास आठ वर्ष से जिंदगियों से कर रहा था खिलवाड़

Sun, 24 Sep 2023 10:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Sep 2023 10:28 AM IST
सार

शामली जनपद के कैराना झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से दो नवजात बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया। बच्चों के परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सीएमओ मामले पर संज्ञान ले रहे हैं।

विज्ञापन
Shamli news: Death of two newborns due to negligence of quack doctor, commotion
हंगाम करते परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली जनपद के कैराना झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के चलते दो नवजात बच्चों की मौत हो गई। नवजात बच्चों की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर को हिरासत में ले लिया, साथ ही सीएमओ को मामले से अवगत कराया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 3:00 बजे गांव बसेडा निवासी नाजिम की पत्नी तस्मीना ने सरकारी अस्पताल पर एक बेटे को जन्म दिया। नाजिम की मां रुखसाना ने बताया कि रात में ही अस्पताल पर मौजूद आशा ने कहा कि बच्चे के स्वास्थ्य में कमी है और फोन करके पास ही स्थित देव क्लीनिक के डॉक्टर नीटू को बुला लिया।

विज्ञापन

नीटू ने बच्चों को देखकर कहा कि इसे 72 घंटे मशीन में रखना पड़ेगा और पेट से गंदा पानी निकालना पड़ेगा। इसके बाद बच्चे को देव क्लीनिक पर एडमिट कर लिया। इसके अलावा आर्य पुरी निवासी ताहिर की पत्नी ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे सरकारी अस्पताल पर एक बेटे को जन्म दिया।

ताहिर भी अपने नवजात बेटे को दिखाने के लिए देव क्लीनिक पर ले गया। डॉक्टर ने इसे भी 72 घंटे मशीन में रखने की सलाह दी और बच्चे को एडमिट कर लिया। रविवार सुबह 5:00 बजे परिजनों ने देखा कि दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद दोनों बच्चों के परिजनों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर एयर कंडीशन और पंखा खोलकर सो गया, जिस कारण ठंड लगने से बच्चों की मौत हो गई है। सूचना पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नेत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डॉक्टर को हिरासत में ले लिया।

आसपास के लोगों ने बताया कि यह क्लीनिक पिछले आठ वर्ष से चल रहा था, जबकि कथित डॉक्टर ने बताया कि वह केवल 12वीं पास है। आखिर जिले का स्वास्थ्य विभाग किस गहरी नींद में सोया पड़ा है कि आठ साल से एक 12वीं क्लास पास डॉक्टर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करता रहा और स्वास्थ्य विभाग सरकार से मोटी मोटी सैलरी लेता रहा। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी नेत्रपाल ने बताया कि मामले में सीएमओ को अवगत करा दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed