फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: A farmer destroyed his ten bigha of wheat crop against agriculture law

कृषि कानूनों का विरोध जारी: किसान ने 10 बीघा फसल पर चलाया ट्रैक्टर, बोला- खेती घाटे सौदा

Fri, 05 Mar 2021 06:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Mar 2021 06:26 PM IST
सार

  • पश्चिमी यूपी में कृषि कानूनों का विरोध जारी है
  • शामली में एक किसान ने अपनी दस बीघा गेहूं की फसल को जोत दिया
  • किसान ने कहा, बढ़ती महंगाई के कारण खेती आज घाटे का सौदा हो रही है

विज्ञापन
Shamli News: A farmer destroyed his ten bigha of wheat crop against agriculture law
किसान ने अपनी फसल जोत दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी यूपी में किसानों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। यहां के किसान नए कृषि कानूनों के विरोध में अपनी खड़ी फसल को जोत रहे हैं। अब शामली जिले में एक किसान ने शुक्रवार को अपनी दस बीघा गेहूं की फसल को जोत कर कृषि कानूनों का विरोध किया। किसान अमरपाल का कहना है कि कृषि कानूनों के विरोध में उसने अपनी फसल को नष्ट किया है। फसल एमएसपी पर नहीं बिकेगी तो किसान को कोई लाभ नहीं होगा।

विज्ञापन


मोहल्ला रेलपार निवासी किसान अमरपाल ने शुक्रवार को अपनी दस बीघा गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला कर नष्ट कर दिया। किसान अमरपाल सिंह पुत्र जगमेल सिंह ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में उन्होंने अपनी फसल को नष्ट किया है। 
विज्ञापन


वहीं भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नगर अध्यक्ष योगेंद्र पंवार और अन्य किसानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन अमरपाल नहीं माने और फसल को नष्ट कर दिया। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के कारण खेती आज घाटे का सौदा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस का कारनामा, जिंदा किशोरी को मुर्दा दिखाकर जेल भेजे तीन लोग, एडीजी ने बैठाई जांच

उन्होंने कहा हमने अपने नेता अजित सिंह को हराकर इस सरकार को वोट दिया था, लेकिन सरकार की नीतियों से वह परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा सरकार को हर हाल में तीन कृषि कानून वापस लेने होंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed