{"_id":"6707bfe398c3d2f5240b40f4","slug":"shamli-murderous-son-stabbed-his-father-died-after-suffering-in-the-hospital-for-eight-days-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: कातिल बेटा... पिता को चाकू मारा, आठ दिन अस्पताल में तड़पने के बाद हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: कातिल बेटा... पिता को चाकू मारा, आठ दिन अस्पताल में तड़पने के बाद हो गई मौत
Thu, 10 Oct 2024 05:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:22 PM IST
सार
मोहल्ला रेलपार निवासी जयपाल कश्यप का अपने बड़े पुत्र संजय के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। संजय पिता को चाकू मारकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में आठ दिन पहले बड़े बेटे ने घरेलू विवाद के चलते पिता पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बुधवार को मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। छोटे भाई ने आरोपी बड़े भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मोहल्ला रेलपार निवासी जयपाल कश्यप (55) का दो अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने बड़े पुत्र संजय के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि संजय ने अपने पिता पर चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से नाजुक हालत में मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान जयपाल की मौत हो गई। मेरठ में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में मृतक के छोटे पुत्र श्रवण ने अपने बड़े भाई के खिलाफ आदर्श मंडी थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानलेवा हमले को हत्या में तरमीम किया जाएगा।