फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Murder of teenager after molestation, mother says - parents of accused also suffer like me

Shamli: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, गमजदा मां बोली-मेरी तरह ही तड़पें दंरिदों के माता-पिता

Tue, 01 Aug 2023 10:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Aug 2023 10:35 PM IST
सार

शामली जनपद में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपियों को भी वहीं सजा मिले जो मेरी बेटी को मिली, उनके माता-पिता भी ऐसे ही तड़पें।

विज्ञापन
Shamli: Murder of teenager after molestation, mother says - parents of accused also suffer like me
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शामली के चौसाना क्षेत्र में चार दिन पहले कक्षा नौ की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर मां का दर्द छलकर बाहर आ गया। मृतका की मां ने कहा कि उसे धन-दौलत कुछ नहीं चाहिए, जिस तरह से उसकी बेटी के शरीर पर कफन पड़ा है, उसकी बेटी को मारने वालों पर भी वैसे ही कफन पड़े। ऐसे दरिंदों को वह सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


चार दिन पहले चौसाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले कक्षा नौ की छात्रा की दुष्कर्म के बाद जहर पिलाकर हत्या कर दी थी। उस समय वह सिलाई सीखकर घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।
विज्ञापन


बेटी की मौत के गम को उसकी मां भुला नहीं पा रही है। उसका रो-रोकर बुरा हाल बना है। मृतका की मां ने रोते हुए कहा कि उसे धन दौलत कुछ नहीं चाहिए। जिस तरह से उसकी बेटी पर कफन पड़ा है, उसे मारने वालों पर भी कफन पड़े। जिस तरह से वह अपनी बेटी के लिए तड़प रही है, दरिंदों के माता-पिता भी तड़पे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed