फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli murder case: Police revealed that Gurmeet was killed in a love affair

गुरमीत की हत्या का खुलासा: बहन से करता था प्यार, इज्जत के खातिर मार डाला, पढ़िए आरोपियों का पूरा कबूलनामा

Thu, 11 May 2023 08:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 May 2023 08:57 PM IST
सार

UP News : शामली में गुरमीत की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गुरमीत का बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसीलिए इज्जत के खातिर मार डाला।

विज्ञापन
Shamli murder case: Police revealed that Gurmeet was killed in a love affair
मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कांधला में किशोर की गला रेत कर हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों बाद ही खुलासा कर दो नाबालिगों समेत तीन को गिरफ्तार कर किया। एक आरोपी की चचेरी बहन के साथ गुरमीत का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। तीनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया।

विज्ञापन


बुधवार को ग्राम मखमूलपुर के जंगल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले गुरमीत पुत्र ईश्वर दयाल की हत्या कर गई थी। सूचना पर एसपी और एएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। एसओजी, सर्विलांस व फॉरेंसिक की टीम को भी घटना के खुलासे में लगाया गया था। पुलिस पूछताछ के बाद हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था, लेकिन सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। गुरमीत के परिजनों ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: मुस्लिमों के बंटवारे से BJP का पलड़ा भारी, ओवैसी की पार्टी कर गई कमाल, BSP वोटरों का बदला रुख

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने दो नाबालिग और सौरभ पुत्र कालाराम को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि सौरभ ने पूछताछ करने पर बताया गया कि गुरमीत का प्रेम प्रसंग उसके नाबालिग दोस्त की चचेरी बहन के साथ चल रहा था। उसके दोस्त ने गुरमीत को चचेरी बहन से संबंध खत्म करने के लिए बहुत समझाया, लेकिन मृतक गुरमीत नहीं माना। जिस कारण गांव में बहुत बेइज्जती हो रही थी।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023 Live: मतदान खत्म, EVM में प्रत्याशियों का भाग्य कैद, जानें- कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग

इसी बात का बदला लेने के लिए उन दोनों ने गुरमीत के दोस्त दीक्षित को अपने घर बुलाया और इस प्रेम प्रसंग के बारे में बताया। इसके बाद तीनों ने मिलकर गुरमीत की हत्या करने की योजना बनाई। गुरमीत को खेलने के बहाने घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद बाला पुत्र साधू के खेत में ले जाकर उसकी चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। घटना में शामिल तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed