shamli News: दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्भवती निकली किशोरी
शामली जनपद में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी गर्भवती निकली। बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।
विस्तार
शनिवार की देर शाम को दुष्कर्म की पीड़िता किशोरी पीड़ित किशोरी का शव गांव में पहुंचा और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव यात्रा के बाद श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
रविवार की सुबह से ही पीड़ित परिवार के घर लोगों का आना जाना लगा रहा एवं देहात क्षेत्र के लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए उनका ढांढस बढ़ाया । दूसरी ओर, पुलिस ने मुकदमे में नामजद आरोपी आकाश पुत्र सोमपाल को गाड़ी वाला चौराहा झिंझाना से गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसरे नाबालिग को बिडोली चौराहे से पकड़ा गया। नाबालिग आरोपी काे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, गर्भवती थी किशोरी
एसपी अभिषेक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि किशोरी गर्भवती थी। जिसके विसरे को अग्रिम जांच पड़ताल के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। वहीं, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह थी पूरी घटना
शुक्रवार को चौसाना में किशोरी 15 के साथ गांव के दो युवकों ने खींच कर छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया था। जिसके बाद गंभीर हालत में युवक किशोरी को कल्पना चावला अस्पताल करनाल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में पीएसी बल की तैनाती की गई थी। मृतका के पिता ने तहरीर आरोपियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया था।