फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Municipality chairperson submitted resignation letter to DM including 17 members

शामली पालिका चेयरपर्सन ने 17 सभासदों सहित डीएम को सौंपा त्यागपत्र

Wed, 21 Sep 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shamli Municipality chairperson submitted resignation letter to DM including 17 members
शामली कलक्ट्रेट में डीएम को त्यागपत्र सौंपते नगर पालिका चेयरपर्सन पति राजेश्वर बंसल व सभासद। - फोटो : SHAMLI
शामली पालिका चेयरपर्सन ने 17 सभासदों सहित डीएम को सौंपा त्यागपत्र
विज्ञापन

शामली। नगर पालिका की चेयरपर्सन अंजना बंसल ने 17 सभासदों के साथ डीएम जसजीत कौर को सामूहिक त्यागपत्र सौंपा है। चेयरपर्सन के पति पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल का आरोप है कि उन्होंने पालिका में भ्रष्टाचार के मामले में प्रशासन को कई बार पत्र लिखे लेकिन किसी भी मामले में कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने ईओ पर मनमानी का आरोप भी लगाया।
मंगलवार को नगर पालिका की चेयरपर्सन अंजना बंसल के पति पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल पालिका सभासदों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। पूर्व विधायक ने पालिका चेयरपर्सन और 17 सभासदों का सामूहिक त्यागपत्र डीएम को सौंपा। डीएम को चेयरपर्सन की तरफ से दिए पत्र में कहा गया कि उन्होंने कार्रवाई के लिए जितने भी पत्र डीएम को दिए, किसी में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण नगर पालिका की छवि धूमिल हो रही है। यही नहीं, ईओ की मनमानी से पालिका के कर्मचारी सात दिन से हड़ताल पर हैं। इससे भी पालिका का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसलिए चेयरपर्सन व 17 सभासद संयुक्त रूप से त्यागपत्र दे रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने सभी मामलों की जांच एडीएम संतोष कुमार सिंह को सौंपी है। डीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
शिकायतों पर कार्रवाई न होने से चेयरपर्सन ने दिया त्यागपत्र
शामली। नगरपालिका शामली की चेयरपर्सन अंजना बंसल व 17 सभासदों के सामूहिक त्यागपत्र की वजह शिकायतों पर कार्रवाई न होना बताया है। चेयरपर्सन ने कहा कि प्रशासन द्वारा कार्रवाई न किए जाने से पालिका की छवि धूमिल हुई है। उधर, चेयरपर्सन ने पालिका में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल का जिम्मेदार अधिशासी अधिकारी को ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका की चेयरपर्सन के पति पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने डीएम जसजीत कौर केे दिए पत्र में बताया कि पालिका के लेखा विभाग में 2019-20 में 1,14,4,001 रुपये व्यय पक्ष में उंचत खाते के नाम डाले गए हैं। यह रकम कहां गई, इसके बारे में आज तक नहीं बताया गया और न ही इस मामले में कोई कार्रवाई हुई। टंकी कंपाउंड में सरकारी आवास में अधिशासी अधिकारी पर 1,70,638 रुपये की आरसी बिजली विभाग द्वारा जारी की गई, लेकिन उसमें भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा पालिका के लेखा विभाग में वित्तीय वर्ष 2018-19 व 2019-20 में कैश बुक व बैंक में लगभग चार करोड़ रुपये का अंतर है।
इस मामले में डीएम को कई पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, डीएम को चेयरपर्सन की तरफ से दिए पत्र में अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए लिपिक लक्ष्मण सिंह को निलंबित कर दिया, जबकि यह प्रकरण समाप्त हो चुका था। इसके अलावा अमित कुमार को जन्म मृत्यु पंजीकरण का कार्य सौंपा गया है, जो न्यायोचित नहीं है। इन मामलों में उच्च न्यायालय द्वारा अध्यक्ष को निर्णय लेने के लिए लिखा गया था। लेकिन उनके स्थान पर अधिशासी अधिकारी ही सारे निर्णय लिए जा रहे हैं, जिसकी वजह से पांच दिन से पालिका कार्यालय में हड़ताल चल रही है। इसके बाद भी अधिशासी अधिकारी द्वारा अपने आदेशों को निरस्त नहीं किया जा रहा है। चेयरपर्सन ने डीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की।

इन सभासदों ने दिया त्यागपत्र
डीएम को दिए गए पत्र में त्यागपत्र देने वाले सभासदों में हाजी खालिद, महेश धीमान, सविता, राजीव निर्वाल, आस मोहम्मद, सुशीला देवी, परमेंद्र कुमार, लोकेश सैनी, पूनम विश्वकर्मा, मालिनी, सायरा बानो, रीना निर्वाल, शाहिदा मंसूरी, राशिदा, सपन मित्तल, किरण और विनोद तोमर के हस्ताक्षर है।

शामली कलक्ट्रेट में डीएम से वार्ता करते पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल और सभासद।

शामली कलक्ट्रेट में डीएम से वार्ता करते पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल और सभासद।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed