{"_id":"67927d760d86ed9fc908f972","slug":"shamli-mukim-gang-taught-the-lessons-of-crime-to-the-miscreants-lodged-in-the-jails-of-haryana-2025-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: हरियाणा की जेलों में बंद बदमाशों को मुकीम गैंग ने पढ़ाया जरायम का पाठ... बाहर आते ही बनाया गुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: हरियाणा की जेलों में बंद बदमाशों को मुकीम गैंग ने पढ़ाया जरायम का पाठ... बाहर आते ही बनाया गुर्गा
Fri, 24 Jan 2025 12:26 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:26 AM IST
सार
शामली एनकाउंटर में मारे गए चारों बदमाश जेल में रहने के दौरान किस-किसके संपर्क में आए, पुलिस इसकी जांच कर रही है। माना जा रहा है कि जेल में बंद बदमाश बाहर आते रहे और मुकीम काला गैंग में शामिल होते रहे।
विज्ञापन
मुकीम काला गैंग के सरगना मृतक बदमाश अरशद का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुकीम काला गैंग के सदस्य हरियाणा की जेलों में बंद रहने के दौरान वहां के बदमाशों को अपराध का पाठ पढ़ाकर गैंग में शामिल कर रहे हैं। एसटीएफ और पुलिस की जांच में सामने आया है कि मनवीर और सतीश की मुलाकात भी गैंग के अरशद से करनाल की जेल में हुई थी। जेल में ही दोनों को अरशद ने गिरोह में शामिल किया था।
विज्ञापन
हरियाणा सोनीपत के रोहट गांव का मुठभेड़ में मारा गया मंजीत, अरशद से सोनीपत की जेल से बंद रहने के दौरान मिला था और वहीं गिरोह में शामिल हुआ। करनाल का मनवीर और सतीश भी कुछ समय पूर्व करनाल की जेल में बंद थे, जहां पर अरशद भी लूट के मामले में बंद था। अरशद ने जेल में ही दोनों से दोस्ती बढ़ाई थी और गैंग में शामिल कर लिया था।
एसटीएफ अब इस बात की जांच में जुट गई कि सोनीपत, करनाल जेल में बंद रहने के दौरान अरशद ने कई अन्य को भी गिरोह में जोड़ा या नहीं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जांच में जुट गई है।
एसटीएफ अब इस बात की जांच में जुट गई कि सोनीपत, करनाल जेल में बंद रहने के दौरान अरशद ने कई अन्य को भी गिरोह में जोड़ा या नहीं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सात माह से अधिक सक्रिय थे
पुलिस के अनुसार अब यह गैंग सात माह से अधिक समय से सक्रिय था। माना जा रहा है कि गिरोह ने हरियाणा और यूपी के विभिन्न जिलों में आपराधिक घटनाएं की हैं। मगर कुछ समय पूर्व ही पुलिस को गिरोह की भनक लगी थी।
ये बोले एसपी एसटीएफ
अरशद, संजीव, मंजीत और मनवीर के जेल में रहने के दौरान कौन कौन संपर्क में रहे, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हरियाणा पुलिस और जेल के अधिकारियों से भी सहयोग मांगा गया है।
- बृजेश कुमार मिश्रा, एसपी, एसटीएफ, मेरठ रेंज