फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Mother-daughter molested and assaulted on Simbhalkha bypass in Shamli; two suspects detained

Shamli: टैंपो से लौट रही मां-बेटी से युवकों ने की छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट; दो आरोपी हिरासत में

Thu, 03 Jul 2025 01:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 03 Jul 2025 01:42 PM IST
सार

शामली के सिंभालका बाईपास पर टैंपो से लौट रही मां-बेटी से बाइक और कार सवार युवकों ने की छेड़छाड़ और मारपीट। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन
Shamli: Mother-daughter molested and assaulted on Simbhalkha bypass in Shamli; two suspects detained
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जिले में महिला सुरक्षा को लेकर एक और चिंताजनक मामला सामने आया है। सिंभालका बाईपास पर मंगलवार रात टैंपो से घर लौट रही एक महिला और उसकी बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट की गई।

विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी क्षेत्र की रहने वाली महिला अपनी बेटी और भाई के साथ पानीपत (हरियाणा) से टैंपो बुक कराकर घर लौट रही थी।

महिला ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि जब उनका टैंपो शामली में सिंभालका बाईपास पर पहुंचा, तभी बिना नंबर की बाइक और एक गाड़ी में सवार तीन युवकों ने पीछा करते हुए टैंपो को रुकवाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 3 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला और उसकी बेटी से छेड़छाड़ शुरू कर दी गई। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने मारपीट भी की और मौके से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बिना नंबर की बाइक को बरामद कर लिया है। साथ ही गांव सिलावर निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed