फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Miscreants robbed in a constable house by taking a six-month-old innocent at gunpoint

Shamli: छह माह की मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने सिपाही के घर डाली डकैती, नकदी और जेवरात लेकर फरार

Tue, 11 Apr 2023 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Apr 2023 11:16 AM IST
सार

शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में सोमवार देर रात बदमाशों ने पुलिस के सिपाही के घर को निशाना बनाया। यहां छह माह की मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने डकैती डाली और नकदी-जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Shamli: Miscreants robbed in a constable house by taking a six-month-old innocent at gunpoint
मौके पर वारदात की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में बाबरी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में सोमवार देर रात बदमाशों ने यूपी पुलिस के सिपाही के घर में डकैती डाली। सिपाही की छह माह की भांजी को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाश लाखों की नकदी और जेवरात के साथ अन्य सामान लूटकर ले फरार हो गए। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खानपुर निवासी अमर सिंह पुत्र सौराज सिंह यूपी पुलिस में सिपाही है। फिलहाल उसकी तैनाती बरेली में है। सोमवार घर में उसकी मां रामबीरी, बहन अंशु और उसकी छह माह की बेटी आयरा मौजूद थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Muzaffaranagar: पेड़ से टकराई बोलेरो, महिला समेत तीन की मौत, दो बेटे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli: Miscreants robbed in a constable house by taking a six-month-old innocent at gunpoint
बच्ची के साथ परिजन - फोटो : अमर उजाला

बताया कि सिपाही की बहन अंशु अपनी ससुराल मुजफ्फरनगर के मोहम्मदपुर रायसिंह गांव से गुरुवार को ही आई थी। देर रात परिजन घर में सोने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक बदमाश घर में घुस आए और छह माह की मासूम आयरा को गन पॉइंट पर ले लिया।

इसके बाद रामबीरी और अंशु के साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट की। गन प्वाइंट पर बच्ची को देखकर परिजन कुछ नहीं कर सके और बदमाशों ने लाखों की नकदी और जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़ितों से जानकारी लेकर जांच में जुट गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed