फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Mini truck collides with ambulance at bullet speed in Meerut, father and son died

शामली: गोली की रफ्तार से एंबुलेंस से टकराया मिनी ट्रक, पिता और बेटे की मौत, पत्नी का हुआ ये हाल

Fri, 25 Apr 2025 11:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 25 Apr 2025 11:01 PM IST
सार

शामली के कस्बा गढ़ीपुख्ता निवासी गुलनवाज अपनी पत्नी सलमा और बेटे दानिश के साथ नोएडा से लौट रहे थे। मेरठ के मोदीपुरम में हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Shamli: Mini truck collides with ambulance at bullet speed in Meerut, father and son died
दानिश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बा गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला कुरैशियान निवासी गुलनवाज (48) और उनके बेटे दानिश कुरैशी (16) की मेरठ जिले में मोदीपुरम के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता-पुत्र की मौत से परिजनों में गम का माहौल है और मोहल्ले में शोक छाया हुआ है।
विज्ञापन

गुलनवाज पिछले कई वर्ष से रीढ़ की हड्डी की बीमारी से पीड़ित थे और चल-फिर नहीं सकते थे। शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर उनका बेटा दानिश और पत्नी सलमा इलाज के लिए नोएडा के एक अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जवाब दे दिया, तो परिजन उन्हें एंबुलेंस से मुजफ्फरनगर के बेगराज हॉस्पिटल ले जा रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदीपुरम के निकट रास्ते में एंबुलेंस की मिनी ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में गुलनवाज और दानिश की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सलमा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और मोहल्ले में शेाक छा गया। 
गुलनवाज के चार पुत्र थे। दानिश के बड़े भाई जावेद ने बताया कि वह चार भाई थे, जिनमें दानिश तीसरे नंबर का था। एक बहन शादीशुदा है। हादसे के बाद परिवार के लोग मेरठ के लिए रवाना हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed