{"_id":"6813caa0016b9bba2a01f839","slug":"shamli-mill-issued-final-notice-of-closure-shamli-news-c-26-1-smrt1047-141174-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली मिल ने बंदी का अंतिम नोटिस जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली मिल ने बंदी का अंतिम नोटिस जारी किया
विज्ञापन
शामली। अपर दोआब चीनी मिल शामली त्रिवेणी समूह ने मिल बंदी का अंतिम नोटिस दे दिया है। शामली मिल बंद होने की सूचना पर जिले की खांडसारी इकाइयों ने गन्ने का मूल्य बढ़ा दिया है। 390-400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना खरीदा जा रहा है। कैराना क्षेत्र के अलीपुर गांव में 390 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने खरीदा जा रहा है।
शामली चीनी मिल 85 लाख 11 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। बृहस्पतिवार को शामली मिल सुबह साढ़े सात बजे से नाेकेन में बंद रही है। गन्ना इकट्ठा करके शामली मिल को चालू किया गया। मिल महाप्रबंधक सतीश बालियान ने बताया कि मिल बंदी का पहला नोटिस 29 अप्रैल, दूसरा नोटिस 30 अप्रैल और तीसरा और आखिरी नोटिस बृहस्पतिवार को एक मई को जिला गन्ना अधिकारी शामली को भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि शामली मिल गेट समेत पांच खरीद केंद्र चल रहे हैं। मिल तीन मई को बंद हो जाएगी। शामली मिल बंद होने की सूचना पर जिले की चालू खांडसारी इकाइयों ने गन्ने का मूल्य बढ़ा दिया है।