फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Mentally Ill Woman Dies After Drowning in Pond, Body Found After Two-Hour Search

Shamli: मानसिक रूप से बीमार महिला की तालाब में डूबने से मौत, दो घंटे बाद मिला शव

Sat, 25 Jul 2026 05:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Jul 2026 05:26 PM IST
सार

शामली के कांधला में मानसिक रूप से बीमार 60 वर्षीय महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे की तलाश के बाद परिजनों को शव पानी में उतराता मिला।

विज्ञापन
Shamli: Mentally Ill Woman Dies After Drowning in Pond, Body Found After Two-Hour Search
महिला का फाइल फोटो व पति याकूब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू के मोहल्ला तेलियां में शनिवार को तालाब में डूबने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के अचानक घर से लापता होने के बाद परिजनों ने करीब दो घंटे तक तलाश की। बाद में घर के पास स्थित तालाब में उनका शव पानी में उतराता मिला। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं महिला
मृतका के पति याकूब ने बताया कि उनकी पत्नी खातून पिछले करीब आठ माह से मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं। उनका घर पर ही उपचार चल रहा था। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाती थीं। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह भी खातून अचानक घर से चली गईं। काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन शुरू की। करीब दो घंटे बाद उनका शव घर के पास स्थित तालाब में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा और बेटी को छोड़ गईं पीछे
परिजनों के अनुसार, खातून अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं। बेटी की शादी करीब 28 वर्ष पहले हो चुकी है, जबकि बेटा अविवाहित है। उनके पति याकूब राजमिस्त्री का काम करते हैं और इसी से परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed