{"_id":"589f619b4f1c1b6b2e378841","slug":"shamli-mein-shantipurn-hua-maatdan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में शांतिपूर्ण हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में शांतिपूर्ण हुआ मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
शामली में मतदान करते वोटर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विधानसभा चुनाव के लिए शामली जिले की तीनों सीटों पर छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। थानाभवन में रालोद प्रत्याशी और भाजपा समर्थकों में मारपीट से हंगामा हुआ। कई गांवों में छिटपुट घटनाएं हुईं, तो दो गांवों में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। जिले का मतदान 67 प्रतिशत रहा।
जनपद की कैराना, थानाभवन और शामली विधानसभा सीट के लिए शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। जिले के 445 मतदान केंद्रों के 898 बूथों पर वोट डाले गए। पहले दो घंटे में नौ बजे तक जिले में 11.33 प्रतिशत, 11 बजे तक 29 प्रतिशत, एक बजे तक 46 प्रतिशत, तीन बजे तक 52 और पांच बजे तक 67.94 प्रतिशत मतदान हुआ।
कैराना में 69.51, थानाभवन 67.08, शामली में 66.52 प्रतिशत मतदान हुए। जिले के समस्त मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहे। वहीं, स्थानीय पुलिस और बाहर से आई पुलिसकर्मियों की टीम के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
इस दौरान शामली सीट के गांव लिसाढ़ में कश्यप के लोगों ने मतदान से रोकने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना था कि मतदान के लिए जाते समय गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस मामले को लेकर गांव में दो बार हंगामा हुआ। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला निपटाया। वहीं, जसाला गांव में भाजपा प्रत्याशी के एजेंट महेंद्र से निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने मारपीट कर दी और उसे मतदान केंद्र से भगा दिया। इसको लेकर भी काफी हंगामा हुआ। भभीसा गांव भी मतदान केंद्र के पास दो पक्षों में मारपीट हुई। थानाभवन सीट के गांव गोगवान जलालपुर में फर्जी मतदान के आरोप पर हंगामा हुआ, बाबरी थाना पुलिस ने दो लोगों को मौके से पकड़ लिया।
उधर, मतदान का समय समाप्त होने पर करीब पांच बजे थानाभवन से रालोद प्रत्याशी जावेद राव कुछ समर्थकों के साथ लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र में जा पहुंचे। भाजपा समर्थकों ने विरोध किया, तो उनसे मारपीट हो गई और पत्थरबाजी भी कर दी गई। पुलिस ने लाठी फटकार कर हंगामा करने वालों को खदेड़ा।