फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Manipulation intensified for the post of District Panchayat President

शामली : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तेज हुई जोड़-तोड़, विपक्ष ने अपने सदस्यों की बढ़ाई निगरानी 

Wed, 30 Jun 2021 11:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Jun 2021 11:44 PM IST
सार

सपा-रालोद की संयुक्त प्रत्याशी अंजलि के पक्ष में सपा के दो और रालोद के चार सदस्यों के अलावा निर्दलीय सदस्यों का भी समर्थन बताया गया है।

विज्ञापन
Shamli: Manipulation intensified for the post of District Panchayat President
District Panchayat President Election shamli - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दो दिन बचे हैं। ऐसे में सदस्यों की जोड़तोड़ और तेज हो गई है। चार सदस्यों के साथ चुनाव मैदान में उतरी भाजपा अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुटी है। विपक्षी खेमे में सेंध लगाकर भाजपा नेता बहुमत जुटाने में लगे हैं, जबकि विपक्षी खेमे के सामने अपने सदस्यों को बनाए रखने की चुनौती है। हालांकि दोनों पक्ष अपने पास बहुमत का दावा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


19 सदस्यों वाली जिला पंचायत में जीत के लिए दस सदस्यों की दरकार है। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा के चार सदस्य जीतकर आए थे। इसके बावजूद भाजपा नेताओं ने अपनी प्रत्याशी मधु को जिताने के लिए पूरी जोड़तोड़ कर रखी है।
विज्ञापन


सपा-रालोद की संयुक्त प्रत्याशी अंजलि के पक्ष में सपा के दो और रालोद के चार सदस्यों के अलावा निर्दलीय सदस्यों का भी समर्थन बताया गया है। दोनों पक्ष अपने पास बहुमत होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे मतदान की तिथि तीन जुलाई नजदीक आ रही है, सदस्यों के लिए जोड़तोड़ और तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता अंदरखाने सदस्यों को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं, जबकि विपक्ष के पास अपने सदस्यों को पक्ष में बनाए रखने की चुनौती है। इसलिए कुछ सदस्यों को प्रदेश से बाहर सैर सपाटे पर भेज दिया गया है, जबकि कुछ सदस्य जिले में ही हैं। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी का कहना है कि संयुक्त प्रत्याशी के पक्ष में सदस्यों का बहुमत है। उधर, गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी बहुमत होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed