{"_id":"60dcb4863cb160403534b5d2","slug":"shamli-manipulation-intensified-for-the-post-of-district-panchayat-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तेज हुई जोड़-तोड़, विपक्ष ने अपने सदस्यों की बढ़ाई निगरानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तेज हुई जोड़-तोड़, विपक्ष ने अपने सदस्यों की बढ़ाई निगरानी
Wed, 30 Jun 2021 11:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:44 PM IST
सार
सपा-रालोद की संयुक्त प्रत्याशी अंजलि के पक्ष में सपा के दो और रालोद के चार सदस्यों के अलावा निर्दलीय सदस्यों का भी समर्थन बताया गया है।
विज्ञापन
District Panchayat President Election shamli
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दो दिन बचे हैं। ऐसे में सदस्यों की जोड़तोड़ और तेज हो गई है। चार सदस्यों के साथ चुनाव मैदान में उतरी भाजपा अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुटी है। विपक्षी खेमे में सेंध लगाकर भाजपा नेता बहुमत जुटाने में लगे हैं, जबकि विपक्षी खेमे के सामने अपने सदस्यों को बनाए रखने की चुनौती है। हालांकि दोनों पक्ष अपने पास बहुमत का दावा कर रहे हैं।
19 सदस्यों वाली जिला पंचायत में जीत के लिए दस सदस्यों की दरकार है। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा के चार सदस्य जीतकर आए थे। इसके बावजूद भाजपा नेताओं ने अपनी प्रत्याशी मधु को जिताने के लिए पूरी जोड़तोड़ कर रखी है।
सपा-रालोद की संयुक्त प्रत्याशी अंजलि के पक्ष में सपा के दो और रालोद के चार सदस्यों के अलावा निर्दलीय सदस्यों का भी समर्थन बताया गया है। दोनों पक्ष अपने पास बहुमत होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे मतदान की तिथि तीन जुलाई नजदीक आ रही है, सदस्यों के लिए जोड़तोड़ और तेज हो गई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता अंदरखाने सदस्यों को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं, जबकि विपक्ष के पास अपने सदस्यों को पक्ष में बनाए रखने की चुनौती है। इसलिए कुछ सदस्यों को प्रदेश से बाहर सैर सपाटे पर भेज दिया गया है, जबकि कुछ सदस्य जिले में ही हैं। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी का कहना है कि संयुक्त प्रत्याशी के पक्ष में सदस्यों का बहुमत है। उधर, गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी बहुमत होने का दावा कर रहे हैं।