Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: manager fined one lakh rupees and ordered to pay compensation for continuing to send recovery notice

शामली: कर्ज चुकाने के बाद भी भेजते रहे वसूली नोटिस, पीएनबी मैनेजर पर एक लाख का जुर्माना, मुआवजा भी देना होगा

Wed, 18 Nov 2026 05:29 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 18 Nov 2026 05:29 PM IST
सार

गांव कादरपुर निवासी धर्म सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक की थानाभवन शाखा से लोन लिया था, जो कि उन्होंने चुका दिया। इसके बाद भी उनके पास वसूली का नोटिस आता रहा। धर्म सिंह ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में केस दर्ज करा दिया। 

विज्ञापन
Shamli: manager fined one lakh rupees and ordered to pay compensation for continuing to send recovery notice
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

कर्ज चुकाने के बाद भी किसान को वसूली के नोटिस भेजकर परेशान करना पंजाब नेशनल बैंक की थानाभवन शाखा को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बैंक की कार्यप्रणाली को सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार माना है। आयोग ने बैंक और तत्कालीन शाखा प्रबंधक अनिल कुमार सोनकर पर संयुक्त रूप से एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। साथ ही पीड़ित किसान को 50 हजार रुपये मुआवजा और पांच हजार रुपये वाद खर्च देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

गांव कादरपुर निवासी धर्म सिंह ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बैंक की थानाभवन शाखा से दो खातों में कुल 5.05 लाख रुपये का ऋण लिया था। इसमें एक खाते में 3.05 लाख और दूसरे में दो लाख रुपये शामिल थे। किसान के अनुसार, उन्होंने 30 मार्च 2021 को पूरा ऋण जमा करा दिया था। इसके बावजूद बैंक दोनों खातों में बकाया दर्शाकर लगातार वसूली के नोटिस भेजता रहा। इससे उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानी उठानी पड़ी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

45 दिन में करना होगा आदेश का पालन
मामले की सुनवाई के बाद आयोग के अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता और सदस्य अमरजीत कौर ने 18 नवंबर को फैसला सुनाया। आयोग ने बैंक की ओर से बकाया दर्शाकर नोटिस भेजने को अनुचित मानते हुए उन्हें निरस्त करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन

साथ ही बैंक और उसके प्रतिनिधि को किसान को हुई क्षति के लिए संयुक्त रूप से 50 हजार रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए। तत्कालीन शाखा प्रबंधक अनिल कुमार सोनकर पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जो राजकोष में जमा होगा। इसके अलावा किसान को पांच हजार रुपये वाद खर्च भी देना होगा। आयोग ने 45 दिन के भीतर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed