{"_id":"6a65d1bba95fd3f3320c2cb0","slug":"shamli-man-who-went-out-to-fields-in-evening-found-dead-in-forest-next-morning-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: हसनपुर लुहारी में 35 वर्षीय युवक का शव मिला, शनिवार शाम से था लापता, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: हसनपुर लुहारी में 35 वर्षीय युवक का शव मिला, शनिवार शाम से था लापता, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 26 Jul 2026 02:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:52 PM IST
सार
शामली के हसनपुर लुहारी के जंगल में 35 वर्षीय विकास शर्मा का शव खेत में मिला। परिजनों के अनुसार, विकास शनिवार शाम खेतों की ओर गया था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
शामली जनपद में शनिवार शाम खेतों की ओर निकले 35 वर्षीय विकास शर्मा का शव रविवार सुबह हसनपुर लुहारी के जंगल में स्थित एक खेत में पड़ा मिला। शव की पहचान चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बलवाखेड़ी निवासी विकास शर्मा उर्फ विक्की के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
रातभर घर नहीं लौटा था विकास
परिजनों के अनुसार, विकास शर्मा शनिवार शाम घर से खेतों की ओर गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। रविवार सुबह हसनपुर लुहारी के जंगल में खेत पर पहुंचे लोगों ने उसका शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। विकास मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।