फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Main accused of gang rape of woman injured in encounter, five miscreants arrested

Shamli: महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, पांचों बदमाश गिरफ्तार

Sat, 31 May 2025 03:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 31 May 2025 03:14 PM IST
सार

कैराना रोड पर एक महिला से पांच लोगों ने एक कमरे में खींचकर दुष्कर्म किया था। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने चार आरोपी एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिए थे, मुख्य आरोपी भी अब पकड़ा गया। 

विज्ञापन
Shamli: Main accused of gang rape of woman injured in encounter, five miscreants arrested
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झिंझाना क्षेत्र में कैराना रोड पर पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश दो दिन पहले महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी अहसान उर्फ आमिर निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी सहारनपुर की पुलिस ने कैराना रोड पर घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से अहसान घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था, जिनमें तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए थे। जबकि अहसान भाग गया था। एसपी रामसेवक गौतम बताया कि शुक्रवार देर शाम अहसान भागने की फिराक में था। पुलिस को मुखबिर द्वारा उसकी सूचना मिली थी। उसे घेराबंदी कर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed