फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Lok Sabha Election 2024 Live Satta Ka Sangram Chunavi Rath Coverage in Karaana and Shamli up News

UP LS Election Live: कैराना में चुनाव पर चर्चा, अमर उजाला कैमरे पर खुलकर बोले नेता, बहस करते हुए भिड़े

Wed, 27 Mar 2024 05:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Mar 2024 05:44 PM IST
सार

Shamli UP Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi : अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' की टीम बुधवार को शामली पहुंची। यहां हनुमान धाम में चुनाव पर चर्चा चल रही है।

विज्ञापन
Shamli Lok Sabha Election 2024 Live Satta Ka Sangram Chunavi Rath Coverage in Karaana and Shamli up News
शामली में चुनाव पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ऐसे में अमर उजाला चुनावी रथ सत्ता का संग्राम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में पहुंच चुका है। रथ बुधवार को सबसे पहले कैराना में पहुंचा और चाय पर चुनाव के संबंध में चर्चा हुई। इसके बाद शामली में वीवीपीजी कॉलेज में दोपहर एक बजे युवाओं से बातचीत की गई। शाम 5 बजे चुनावी रथ शहर के हनुमान धाम के अग्रसेन बरात घर में पहुंचा और राजनीति दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। सभी जगह लोगों ने शिक्षा, रोजगार से लेकर स्वास्थ्य के मुद्दे उठाए।  

विज्ञापन



विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज, खेल मैदान की लोगों ने मांग उठाई

कैराना में कलस्यान चौपाल के सामने चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने कहा कि सांसद प्रदीप चौधरी अपने कार्यकाल के दौरान लोगों के बीच कम ही आए हैं। हालांकि, भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था को लोगों ने बढि़या बताया। कहा कि क्षेत्र में मेडिकल कालेज, गर्ल्स उच्च शिक्षा कालेज, खेल के मैदान की सुविधा नहीं, जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है। मतदाता साजिद, अहसान, फरमान, सचिन आदि ने कहा कि उच्च शिक्षा की मांग को जल्द पूरा होना चाहिए। मोबिन ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर नहीं है। जिसके कारण यहां के मरीजों को हरियाणा के पानीपत की तरफ कूच करना पड़ता है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर भी लोगों ने आक्रोश जताया। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार होना चाहिए। कुछ ने मोदी सरकार को अच्छा बताया कहा कि इस सरकार में गुंड़े जेल के अंदर चले गए हैं।

युवा बोले, स्वास्थ्य, शिक्षा में होना चाहिए सुधार

वीवीपीजी कॉलेज में युवाओं से बात की गई। युवाओं में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने को लेकर गुस्सा दिखा तो, वहीं सरकार के लॉ एंड ऑर्डर की जमकर तारीफ की। युवाओं ने सरकार से शिक्षा और स्वास्थ्य में भी सुधार की बात कही है। वहीं गांव की खस्ताहाल सड़कों पर भी गुस्सा फूटा। छात्रा गिनिसा का कहना था कि भाजपा सरकार में आरओ और यूपी पुलिस भर्ती के साथ अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। जिस कारण युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। जिस ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। पुलिस भर्ती की परीक्षा की अभी तक नई परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई है। जिस कारण युवा तैयारी नहीं कर पा रहा है। पेपर लीक होने से अभ्यर्थी  का मनोबल गिरता है। इस पर सरकार को लगाम लगानी चाहिए। युवा मतदाता ऋतु पुंडीर ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं के साथ छेड़खानी कम हुई है। एक फोन कॉल पर तुरंत पुलिस पहुंच जाती है। क्राइम पर भी लगाम लगी है। वहीं सरकार ने तीन तलाक पर भी लगाम लगाकर महिलाओं को इंसाफ दिलाया है। सन्नी मुंडेट का कहना है कि सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य की ओर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा और स्वास्थ्य में बदलाव के कारण ही देश तरक्की कर सकता है।

विज्ञापन

भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष ने साधा निशाना

शहर के हनुमान धाम के अग्रसेन बरात घर में चर्चा के दौरान सपा, कांग्रेस के नेताओं ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। विपक्षी नेताओं ने कहा कि मौजूद सरकार में कोई काम नहीं हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार विकास हर क्षेत्र में सरकार फेल हो रही है। गरीबों, किसानों और आम जनता की हालत खराब है। विपक्ष के इन आरोपों पर भाजपा के नेताओं ने पलटवार किया। कई विकास कार्यों की गिनती कराते हुए विपक्ष पर ढोंग रचने का आरोप लगाया। सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि बदलाव जनता ने किया है मगर अब झेल रहे हैं। रोड टोल टैक्स के लिए बनाए गए है, जिसका भार लोगों पर पड़ रहा है। सिर्फ लोगों को पांच-पांच किलो दिए गए अनाज को ही विकास बताया जा रहा है।

कांग्रेस नेता अश्वनि शर्मा, राजेंद्र गोल्डी, अरविंद झंझोट ने सवाल किया कि अब दो माह पहले ही भाजपा को रोड और अन्य विकास कार्यों की याद क्यों आई? अभी तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान क्यों नहीं किया गया। भाजपा ने केवल फीता काटने का कार्य किया है। उद्ममी अंकित गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार में क्राइम घटा है। अब रंगदारी के मामलों पर अंकुश लगा है। संदीप शर्मा ने कहा कि अग्निवीर योजना बंद होनी चाहिए। यह देश के लिए गलत है। महंगाई का मुद्दा उठाया। भाजपा नेता तेजेंद्र सिह निर्वाल, आरिफ हव्वारी ने कहा कि जितने कार्य भाजपा में किए जा चुके हैं, उतने आज तक किसी में नहीं हुए। उज्जवला योजना के तहत घर-घर सिलेंडर दिए गए , शौंचालय बनवाए गए। इसके अलावा जिले को छह हाईवे की सौगात भी सरकार ने दी। अधूरे पड़े कार्य जल्द पूरे होंगे। योगी मोदी सरकार में बहुत दम है। चुनाव में हम विकास कार्यां को लेकर ही वोट मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed